[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का जानें ये आसान तरीका

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का जानें ये आसान तरीका

0
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का जानें ये आसान तरीका

Aadhaar Card Updates: यदि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं और इसके लिए आप परेशान है तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें. जी हां…आइए आज हम आपको आज आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का आसान तरीका बताते हैं. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का आधार से ज्‍यादा काम आप घर में बैठे-बैठे भी कर सकते हैं. तो जानें क्या है आखिर वो तरीका….

आधार में ऐसे बदलें नाम, पता या फोन नंबर (Aadhaar Enrolment Online)

-सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को अपने कंप्‍यूटर पर ओपन कर लें.

-मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करने का काम करें

-जो डिटेल मांगा जा रहा है, उसे भर दें.

-पूरा डिटेल भरने के बाद अब Send OTP पर क्लिक करने का काम करें.

-आपके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) भेजने का काम किया जाएगा.

-इस OTP को दायीं ओर दिये गये बॉक्स में लिखें और सबमिट OTP पर क्लिक कर दें.

-अब आप अगले पेज पर जायें. यहां आधार सर्विसेज न्यू एनरॉलमेंट और अपडेट आधार का विकल्प नजर आएगा. यहां अपडेट आधार (Update Aadhaar) पर क्लिक करने का काम करें.

-अगली स्क्रीन पर आपको नाम, आधार नंबर, रेजिडेंट टाइप और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, जैसे ऑप्‍शन दिखने लगेगा.

-यहां आपको कई अनिवार्य विकल्प मिलेंगे, जिसे आपको भरना है. ‘what do you want to update’ सेक्शन पर मोबाइल नंबर का चयन करें.

-अगले पेज पर मोबाइल नंबर और Captcha टाइप करने के लिए आपसे बोला जाएगा. जो भी जानकारी मांगी जा रही है, सभी भरें.

-अब Send OTP पर क्लिक कर दें.

-आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, अब उसको डालें और वेरिफाई कर लें.

Also Read: IRCTC/Indian Railways Update: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे शुरू कर रहा है यह खास सुविधा

-अब सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक कर दें.

-सभी डिटेल्स को आखिरी बार फिर से चेक कर लें.

-सारा डिटेल यदि ठीक है, तो अब आप सबमिट बटन दबा दें.

-अब आपको अप्वाइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन मिलेगा.

-यहां Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें और आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक करने का काम कर लें.

ऑफलाइन का ये है तारीका (Aadhaar Enrolment Offline)

-आधार एनरॉलमेंट (Aadhaar Enrolment) या अपडेट सेंटर पर खुद पहुंचे.

-यहां आप आधार अपडेट फॉर्म (Aadhaar Update Form) को भर दें.

-फॉर्म पर अपना वर्तमान मोबाइल फोन नंबर दर्ज कर दें.

-आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर मौजूद प्रतिनिधि आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर कर लेगा.

-आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर करने के बाद यहां से आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) मिलेगा. इस पर URN अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होगा.

-आपको इस सेवा के लिए 25 रुपये भुगतान करने होंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel