[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Aadhaar Card में घर बैठे ऐसे आसानी से बदलें अपना मोबाइल नंबर, जानिए प्रक्रिया

Aadhaar Card में घर बैठे ऐसे आसानी से बदलें अपना मोबाइल नंबर, जानिए प्रक्रिया

0
Aadhaar Card में घर बैठे ऐसे आसानी से बदलें अपना मोबाइल नंबर, जानिए प्रक्रिया

Aadhaar Card Updates : आज के दिन में आधार कार्ड जरूरी दस्‍तावेज में से एक है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड में गड़बड़ी को सुधारने के लिए लोग परेशान रहते हैं. इस बीच आइए आपको इसमें दर्ज मोबाइल नंबर के बारे में जरूरी बात बताते हैं. आपके मोबाइल नंबर का आधार कार्ड के साथ लिंक होना जरुरी है.

आप इस चीज को ऐसे समझ सकते हैं कि आज आप जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे है, उसका आधार कार्ड के साथ अपडेट या लिंक होना आवश्‍यक होता है. कई बार ऐसा देखा गया है कि आधार कार्ड के साथ कई बार हमारा नंबर यानी मोबाइल नंबर लिंक नहीं होता है. यदि आपका नंबर बदल गया है तो भी आप अपने आधार कार्ड के साथ UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने नए मोबाइल नंबर को चेंज करने में सक्षम हैं. इसके लिए आइए आपको आसान तरीका बताते हैं….

ऑनलाइन आधार पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

-सबसे पहले आधार के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को अपने कंप्‍यूटर पर ओपन कर लें.

-अपने मोबाइल नंबर और captcha की मदद से लॉग इन करने का काम करें. एक बार डिटेल्स भरने के बाद Send OTP पर क्लिक कर दें.

-OTP को दाईं ओर दिये गये बॉक्स में डालें और सबमिट OTP पर क्लिक करने का काम करें और आगे बढ़ें. मोबाइल को अपने पास रखें. ऐसा इसलिए क्‍योंकि तुरंत OTP एंटर करने में आप सक्षम हो जाएं.

Also Read: आधार कार्ड बनाने के नियम में बदलाव! परेशानी से बचने के लिए जानें ये बात

-अगले पेज पर आपको आधार सर्विसेज़ न्यू एनरोलमेंट और अपडेट आधार के विकल्प नजर आएंगे. यहां अपडेट आधार पर क्लिक कर दें.

-अगली स्क्रीन पर आपको नाम, आधार नंबर, रेसिडेंट टाइप और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं जैसे ऑप्‍शन नजर आएंगे.

-अब यहां अनिवार्य विकल्पों को भरने का काम करें. ‘what do you want to update’ सेक्शन पर मोबाइल नंबर को चुन लें.

-अगले पेज पर आपसे आपका मोबाइल नंबर और captcha के संबंध में पूछा जाएगा. सभी फील्ड्स को भरें और Send OTP पर क्लिक कर दें.

-इसके बाद आपके पास आये OTP को एंटर करें और इसे वेरिफ़ाई करें और इसके बाद सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक कर दें.

-सभी डिटेल्स को आखिरी बार दोबारा चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करने का काम करें.

-इसके बाद आपको एप्पोइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन प्राप्‍त होगी. Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक कर दें और आधार एनरोलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक करने का काम करें.

ऑफलाइन आधार पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

-आधार एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर पर खुद पहुंचे.

-यहां आप आधार अपडेट फॉर्म भरने का काम करें.

-अपना मौजूदा मोबाइल नंबर फॉर्म पर लिख दें.

-आपको अपना पुराना मोबाइल नंबर फॉर्म पर लिखने की जरूरत नहीं होगी.

-एक्ज़ेक्यूटिव आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर करने का काम करेगा.

-आपको एक एकनोलेजमेंट स्लिप यहां से मिलेगी. इस पर URN अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होगा.

-इस सर्विस के लिए 25 रुपये देने होते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel