[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आरबीआई के एक कदम से सस्ता हो गया होम लोन, जानें बैंकों का इंट्रेस्ट रेट

आरबीआई के एक कदम से सस्ता हो गया होम लोन, जानें बैंकों का इंट्रेस्ट रेट

0
आरबीआई के एक कदम से सस्ता हो गया होम लोन, जानें बैंकों का इंट्रेस्ट रेट
आरबीआई की ओर से रेपो रेट घटाने के बाद होम लोन सस्ता हो गया है.

Home Loan: बैंकों से होम लोन लेकर अपने सपनों का आशियाना बनाने का प्लान बनाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. वह यह कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक कदम से देश में होम लोन की ब्याज दरों में भारी कटौती की गई है. आरबीआई द्वारा 7 फरवरी 2025 को रेपो रेट में 0.25% की कटौती के बाद देश के कई प्रमुख बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में कमी की है. इससे होम लोन लेने वालों को राहत मिली है. रेपो रेट में इस बदलाव के बाद बैंकों ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) में 0.25% तक की कटौती की है. आइए, जानते हैं कि बैंकों के इस कदम के बाद होम लोन कितना सस्ता हुआ है?

आरएलएलआर क्या है?

रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को शॉर्ट फॉर्म में आरएलएलआर कहते हैं. आरएलएल वह दर है, जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन प्रदान करते हैं. यह दर सीधे आरबीआई के रेपो रेट से जुड़ी होती है. जब आरबीआई रेपो रेट में बदलाव करता है, तो बैंकों की आरएलएलआर भी उसी अनुपात में बदलती है, जिससे लोन की ब्याज दरें प्रभावित होती हैं.

किन बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है?

आरबीआई के रेपो रेट में कटौती के बाद देश के कई बैंकों ने अपनी आरएलएलआर में 0.25% तक की कमी की है.

  • केनरा बैंक ने आरएलएलआर को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है. यह 12 फरवरी 2025 से लागू है.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने आरएलएलआर को 9.15% से घटाकर 8.90% किया गया है, जो 10 फरवरी 2025 से प्रभावी है.
  • बैंक ऑफ इंडिया ने आरएलएलआर को 9.35% से घटाकर 9.10% किया गया है, जो 7 फरवरी 2025 से लागू है.
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आरएलएलआर को 9.25% से घटाकर 9.00% किया गया है, जो 11 फरवरी 2025 से प्रभावी है.
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने आरएलएलआर को 9.35% से घटाकर 9.10% किया गया है, जो 11 फरवरी 2025 से लागू है.
  • पंजाब नेशनल बैंक ने आरएलएलआर को 9.25% से घटाकर 9.00% किया गया है, जो 10 फरवरी 2025 से प्रभावी है.

आरएलएलआर घटने से ग्राहकों के फायदे

  • नए होम लोन आवेदक: नए आवेदकों के लिए होम लोन की ब्याज दरें कम हो गई हैं, जिससे EMI भी कम होगी.
  • मौजूदा होम लोन धारक: जिन ग्राहकों के लोन आरएलएलआर से जुड़े हैं, उनकी ईएमआई में भी कमी आएगी. इससे उनकी मासिक वित्तीय कम होगी.

ब्याज दरों में कटौती से होम लोन किफायती

ब्याज दरों में इस कटौती के बाद होम लोन लेना अधिक किफायती हो गया है. यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त हो सकता है. हालांकि, लोन लेने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और भविष्य की आय को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें.

इसे भी पढ़ें: एसआईपी से 1 करोड़ की कमाई पर कितना लगेगा टैक्स? जानने पर फटी रह जाएंगी आखें

नए ग्राहकों को होगा अधिक फायदा

आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती के बाद प्रमुख बैंकों द्वारा होम लोन की ब्याज दरों में की गई कमी से नए ग्राहकों को लाभ होगा. हालांकि, पुराने ग्राहक भी इससे लाभान्वित होंगे. इससे होम लोन की ईएमआई कम होगी, जिससे घर खरीदने का सपना साकार करना अब और भी आसान हो गया है.

इसे भी पढ़ें: अब सस्ते में छलका सकेंगे अमेरिका की बॉर्बन! जेब पर पड़ेगा कम बोझ, जानें क्यों?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर लगा रहा जाम
Next article Darbhanga News : संस्कृत भारत की ज्ञान-परंपरा की आत्मा, इसका विरोध भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं सभ्यता पर हमला
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel