[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business EV और AI का बढ़ा क्रेज, हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने लगा दी 13% की लंबी छलांग

EV और AI का बढ़ा क्रेज, हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने लगा दी 13% की लंबी छलांग

0
EV और AI का बढ़ा क्रेज, हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने लगा दी 13% की लंबी छलांग
Credit: Social Media

Hindustan Copper Share Price: अगर आप शेयर बाजार की हलचल पर नजर रखते हैं, तो आज हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने जो कमाल किया है, उसे इग्नोर करना मुश्किल है. बुधवार, 28 जनवरी को मार्केट खुलते ही इस सरकारी कंपनी के शेयरों ने ऐसी छलांग लगाई कि इसने 635.80 रुपये का अपना अब तक का सबसे नया रिकॉर्ड बना दिया. NSE पर शेयर करीब 13% तक चढ़ गए. खास बात यह है कि पिछले दो हफ्तों में जितने लोग इस शेयर को खरीद-बेच रहे थे, आज उसकी संख्या अचानक तीन गुना बढ़ गई है. पिछले एक साल में इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स का पैसा 157% बढ़ा दिया है, जो कि किसी चमत्कार से कम नहीं है.

आखिर क्यों इस शेयर के पीछे पड़े हैं सब?

इसका सबसे बड़ा कारण है तांबे यानी कॉपर की बढ़ती हुई ग्लोबल डिमांड. आज की जनरेशन जिस फ्यूचर की बात करती है, चाहे वो इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) हों या सोलर पैनल, बिना कॉपर के कुछ भी मुमकिन नहीं है. एक साधारण पेट्रोल कार के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार बनाने में 3 से 4 गुना ज्यादा तांबा लगता है. इतना ही नहीं, जो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आज हर तरफ छाया हुआ है, उसके बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स को चलाने के लिए भी भारी मात्रा में कॉपर की जरूरत पड़ती है.

क्या मध्य प्रदेश वाली खबर ने आग में घी का काम किया?

जी हां, कंपनी ने हाल ही में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. मध्य प्रदेश सरकार ने माइनिंग के लिए एक टेंडर निकाला था, जिसमें हिंदुस्तान कॉपर ने सबसे ऊंची बोली लगाकर बाजी मार ली है. कंपनी को अब वहां माइनिंग करने का लाइसेंस मिल गया है. इस डील की खबर जैसे ही पक्की हुई, बाजार में खरीदारी का तूफान आ गया. आज दोपहर तक जब बाकी मार्केट सुस्त था, तब यह शेयर 12% से ज्यादा की बढ़त के साथ सबको पीछे छोड़ रहा था.

ये भी पढ़ें: तेल कंपनियों के शेयर्स में भारी बढ़त, ONGC और Oil India 10% उछले

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel