[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Health Budget 2025: सरकारी अस्पतालों में खोला जाएगा डे केयर कैंसर सेंटर, जानिए आम लोगों को कैसे मिलेगी राहत

Health Budget 2025: सरकारी अस्पतालों में खोला जाएगा डे केयर कैंसर सेंटर, जानिए आम लोगों को कैसे मिलेगी राहत

0
Health Budget 2025: सरकारी अस्पतालों में खोला जाएगा डे केयर कैंसर सेंटर, जानिए आम लोगों को कैसे मिलेगी राहत
Health Budget 2025

Health Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 8वें बजट में कहा कि देश के सरकारी अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर (Day Care Cancer Center) शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देशभर में कैंसर के सुगम इलाज के लिए अगले तीन सालों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर खोला जाएगा. इसका सबसे बड़ा फायदा आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को होगा. सरकार अस्पताल में ही मरीजों को सारी सुविधाएं देगी. हाल के दिनों में देश में कैंसर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. ऐसे में डे केयर कैंसर सेंटर खुलने से मरीजों को काफी फायदा हो सकता है.

कैंसर रोगियों को मिलेगा फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार अगले तीन साल में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर खोलेगी. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में ही 200 सेंटर खोले जाएंगे. इसका सबसे ज्यादा फायदा कैंसर पीड़ितों, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों से पीड़ित रोगियों को होगा.

कैसे मरीजों को फायदा पहुंचाएगा डे केयर सेंटर?

कैंसर डे केयर सेंटर में कई आधुनिक उपकरणों से मरीजों का इलाज होगा. यहां कीमोथेरेपी से लेकर जरूरी दवाएं तक दी जाएंगी. डे केयर सेंटर में कैंसर मरीजों को इस बीमारी के निपटने में भी मदद की जाएगी. यहां मरीजों और उनके परिजनों को चिकित्सीय सलाह और अन्य सहायता प्रदान की जाएगी.

अस्पताल में भर्ती करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

कैंसर का इलाज करा रहे रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आम तौर पर पेशेंट को अस्पताल में एडमिट करने और इलाज करने में काफी खर्च आता है, लेकिन डे केयर सेंटर खुल जाने से कैंसर के रोगी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पीड़ित शख्स कीमोथेरेपी लेने के बाद पूरे दिन अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा, इसके बाद शाम को वो घर आ सकता है.

Also Read: Budget 2025: इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव, 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बिहार को मिले विशेष सौगात से गदगद हुए नीतीश के MP, बोले- लंबी छलांग लगाने को हम तैयार
Next article Health Tips: इन 5 संकेतों को महिलाएं न करें नजरअंदाज, ब्रेस्ट कैंसर का हो सकता है खतरा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel