[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business इंतजार खत्म! एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ला रही 12,500 करोड़ का आईपीओ

इंतजार खत्म! एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ला रही 12,500 करोड़ का आईपीओ

0
इंतजार खत्म! एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ला रही 12,500 करोड़ का आईपीओ
IPO

IPO: आईपीओ में निवेश करने वाले लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज अपना 12,500 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने जा रही है. इस आईपीओ का इश्यू 25 जून 2025 को जारी किया जाएगा. यह आईपीओ 27 जून तक खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों को एक दिन पहले यानी 24 जून को बोली लगाने का अवसर मिलेगा.

नए शेयर और ओएफएस का मिश्रण होगा आईपीओ

कंपनी की ओर से दाखिल दस्तावेजों में कहा गया है कि इस आईपीओ में नए शेयर और ओएफएस का मिश्रण होगा.

  • 2,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम
  • 10,000 करोड़ रुपये की सेल ऑफर (ओएफएस), जो कि प्रमोटर एचडीएफसी बैंक की ओर से लाई जाएगी.

इस पेशकश में कंपनी के पात्र कर्मचारियों और एचडीएफसी बैंक के पात्र शेयरधारकों के लिए आरक्षण का भी प्रावधान है.

आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्पष्ट किया है कि नए निर्गम से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने में करेगी. इससे भविष्य में आवश्यक उधारी देने की क्षमता बढ़ेगी और कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी.

आरबीआई के आदेश के तहत हो रही लिस्टिंग

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने का फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अक्टूबर 2022 के आदेश के तहत लिया गया है. इस आदेश के अनुसार, ऊपरी स्तर की एनबीएफसी को तीन साल के भीतर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होना अनिवार्य है.

एचडीएफसी बैंक की हिस्सेदारी और बोर्ड की मंजूरी

फिलहाल, एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.36% हिस्सेदारी है. पिछले साल बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस आईपीओ को हरी झंडी दी थी, जिसमें 10,000 करोड़ रुपये के ओएफएस और 2,500 करोड़ रुपये के नए शेयर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: एसआईपी का 12x12x25 फॉर्मूला नहीं जानता भारत, जान जाएगा तो घर लाएगा दो करोड़ की पेटी

निवेशकों के लिए बड़ा अवसर

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का यह आईपीओ देश के निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है. खासतौर पर ऐसे समय में जब वित्तीय सेवाएं और एनबीएफसी सेक्टर विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं. निवेशकों को इस आईपीओ से बेहतर लिस्टिंग गेन और दीर्घकालिक रिटर्न की उम्मीद हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: 150 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा सोना मगर अब भी 1 लाख के पार, रिकॉर्ड स्तर से गिरी चांदी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article सर्वर रहा स्लो, रजिस्ट्रेशन के लिए दो घंटे कतार में रहे मरीज
Next article लगातार हो रही बारिश ने बिगाड़ी चतरा की सूरत
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel