[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business हरियाली तीज पर अपनी क्यूट सी पत्नी को गिफ्ट करें गोल्डन रिंग, बुलियन मार्केट में घट गया सोने का दाम

हरियाली तीज पर अपनी क्यूट सी पत्नी को गिफ्ट करें गोल्डन रिंग, बुलियन मार्केट में घट गया सोने का दाम

0
हरियाली तीज पर अपनी क्यूट सी पत्नी को गिफ्ट करें गोल्डन रिंग, बुलियन मार्केट में घट गया सोने का दाम
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

Gold Price Todays: हरियाली तीज जैसे शुभ अवसर पर अगर आप अपनी पत्नी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है. सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाला सोना 200 रुपये टूटकर 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,00,370 रुपये पर बंद हुआ था.

99.5% शुद्धता वाला सोना भी सस्ता

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया. यह पिछले कारोबारी सत्र में 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. विश्लेषकों का कहना है कि सोने के भाव में यह गिरावट मुख्य रूप से डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी की वजह से आई है.

चांदी की कीमत स्थिर रही

सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया. सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही. हालांकि, वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी 0.17% की गिरावट के साथ 38.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

वैश्विक बाजार का असर

न्यूयॉर्क के बाजार में हाजिर सोना भी 0.26% गिरकर 3,363.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़े और पीसीई मुद्रास्फीति रिपोर्ट इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे. यदि रोजगार बाजार कमजोर होता है, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने के दामों पर दबाव आया है. वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह का कहना है कि अमेरिकी रोजगार बाजार कमजोर पड़ने पर सोने के भाव में सकारात्मक रुख देखने को मिलेगा. मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने बताया कि जैक्सन हॉल संगोष्ठी में अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पावेल की नरम टिप्पणियों ने पिछले सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दिया था.

इसे भी पढ़ें: Rules Change: SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी जानकारी, 1 सितंबर से लागू होंगे नए नियम

निवेशकों के लिए संकेत

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली एफओएमसी बैठक 16-17 सितंबर को होने वाली है. निवेशकों की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि यहां से ब्याज दरों में कटौती को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं. अगर कटौती होती है, तो सोना फिर से निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: मुर्गी से महंगा अंडा, किसानों को करोड़पति बनाती है असील नस्ल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पुरुलिया : कई मांगों को लेकर माकपा का काशीपुर प्रखंड अभियान
Next article Sasaram News : गोताखोर के इंतजार में डूबने की जगह से 12 किमी दूर मिला युवक का शव
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel