[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business त्योहारी सीजन से पहले भर गया सरकार का खजाना, अब कर्मचारियों की झोली भरने की उम्मीद

त्योहारी सीजन से पहले भर गया सरकार का खजाना, अब कर्मचारियों की झोली भरने की उम्मीद

0
त्योहारी सीजन से पहले भर गया सरकार का खजाना, अब कर्मचारियों की झोली भरने की उम्मीद
बढ़ा GST Collection

GST Collection: देश भर के लाखों छोटे-बड़े व्यापारियों और उद्यमियों ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले अगस्त 2024 महीने में ही सरकार का खजाना भर दिया है. इसके बाद अब सरकार से उम्मीद की जा रही है कि अब त्योहारों से पहले अपने अंदर काम करने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाकर उनकी झोली की बारी उसकी है. अगस्त महीने के दौरान वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में करीब 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, इसी सितंबर महीने में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद भी की जा रही है.

अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 1.75 लाख करोड़ रुपये

मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो अगस्त महीने के दौरान वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) का कलेक्शन में करीब 10% बढ़ गया. इस महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो साल 2023 के अगस्त महीने में करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये था. हालांकि, इससे पहले 2024 के जुलाई महीने में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था. इतना ही नहीं, अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व भी करीब 9.2% बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व 12.1% बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये रहा.

त्योहारी सीजन में बढ़ सकता है जीएसटी कलेक्शन

डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एमएस मणि ने कहा कि इस साल के त्योहारी सीजन की शुरुआत में जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 10% की वृद्धि से संकेत मिलता है कि खपत मजबूत है और आने वाले त्योहारी महीनों में इसमें और सुधार होगा. उन्होंने कहा कि इससे यह भरोसा बढ़ेगा कि साल के लिए जीएसटी कलेक्शन का टारगेट पूरा हो जाएगा. प्रमुख राज्यों में जीएसटी कलेक्शन वृद्धि में कुछ अंतर हैं, जिन पर गहन विचार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं, जो सालाना आधार पर 38% अधिक है.

इसे भी पढ़ें: झूठ बोलकर लोन लेने वाले जा सकते हैं जेल, आरबीआई का यूएलआई खंगाल लेगा सारा रिकॉर्ड

सरकारी कर्मचारियों के डीए पर 25 सितंबर को फैसला

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने जनवरी से जून 2024 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता (डीए) तय कर दिया है. बताया यह जा रहा है कि सितंबर महीने में सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन लेने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है. उसने जनवरी से जून 2024 तक अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के आधार पर महंगाई भत्ते की दरों को तय कर लिया है. हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान अभी बाकी है. सूत्रों की मानें, तो 25 सितंबर को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में सरकारी इस पर अपनी मुहर लगा सकती है.

इसे भी पढ़ें: रांची में चुपके से 1.23 रुपये बढ़ गया पेट्रोल का दाम, डीजल का जानें ताजा भाव

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Viral Video : ओपनिंग डे के मौके पर भारी छूट, लोग लाठी डंडे लेकर लूटने लगे सामान
Next article Bangladesh updates: बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने भारत को 2013 में भारत-बांग्लादेश के बीच हुई संधि की याद दिलाई, क्या है पूरा मामला?
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel