[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी हुई सस्ती; इस साल अब तक ₹26,000 महंगा हुआ गोल्ड

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी हुई सस्ती; इस साल अब तक ₹26,000 महंगा हुआ गोल्ड

0
सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी हुई सस्ती; इस साल अब तक ₹26,000 महंगा हुआ गोल्ड
सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

Gold Silver Price : अगर आप शादी-ब्याह या निवेश (इन्वेस्टमेंट) के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज बाजार में सोने और चांदी के रुख में अलग-अलग बदलाव देखने को मिला है. आज यानी गुरुवार (21 मई) को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम थोड़े नीचे आए हैं. ‘इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन’ (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 392 रुपये बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है. दूसरी तरफ, 1 किलो चांदी के दाम 1,494 रुपये घटकर 2.66 लाख रुपये पर आ गए हैं.

इस साल अब तक रिकॉर्ड महंगे हुए सोना और चांदी

साल 2026 में दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अगर पिछले 5 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो दोनों ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है.

  • सोने की चाल: 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपये पर था, जो अब इस साल 26 हजार रुपये महंगा होकर 1.59 लाख रुपये पर आ चुका है.
  • चांदी की चाल: साल की शुरुआत में चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब तक 37 हजार रुपये महंगी होकर 2.67 लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी है.
  • ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड: इसी साल 29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी, दोनों ने ही अपने इतिहास का सबसे उच्चतम स्तर (All-Time High) छुआ था. उस समय सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का रिकॉर्ड बनाया था.

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का जरूर रखें ध्यान

महंगे दौर में धोखाधड़ी से बचने के लिए ग्राहकों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए. सोना खरीदते समय इन बातों को गांठ बांध लें.

  1. हमेशा हॉलमार्क (Certified) गोल्ड ही खरीदें : बिना हॉलमार्क वाला सोना कभी न लें. हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें. असली हॉलमार्क वाले गहनों पर 6 अंकों का एक ‘अल्फा-न्यूमेरिक’ कोड (HUID नंबर) लिखा होता है (जैसे- AZ4524). इस कोड के जरिए आप सरकारी ऐप पर यह क्रॉस-चेक कर सकते हैं कि सोना कितने कैरेट (जैसे 22 कैरेट या 24 कैरेट) का है और असली है या नहीं.
  2. वजन और आज की कीमत को क्रॉस-चेक करें : दुकानदार से बिल बनवाने से पहले सोने का सही वजन अपनी आंखों के सामने करवाएं. इसके साथ ही, खरीदारी वाले दिन सोने का क्या रेट चल रहा है, इसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद समाचार स्रोतों से जरूर मिला लें, ताकि कोई आपसे ज्यादा मेकिंग चार्ज या गलत कीमत न वसूल सके.

Also Read : मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी शेयरों में रही बिकवाली; पर साउथ कोरिया के मार्केट ने रचा इतिहास

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel