[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Gold Silver Price Today : देशभर में फिर गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिये आज आपके शहर के ज्वेलरी मार्केट में कीमत

Gold Silver Price Today : देशभर में फिर गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिये आज आपके शहर के ज्वेलरी मार्केट में कीमत

0
Gold Silver Price Today : देशभर में फिर गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिये आज आपके शहर के ज्वेलरी मार्केट में कीमत
सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Price Today : देशभर में सोने-चांदी के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में एक बार फिर कीमत में गिरावट देखी जा रही है. एमसीएक्स के मुताबिक, रेट लगातार गिर रहे हैं. ऐसे में खरीदारों के लिये खरीदारी का यह समय अच्छा माना जा रहा है. आज ज्वेलरी मार्केट में सोने की कीमत 1500 रुपये घटकर 1,21,822 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. जबकि चांदी की कीमत में आज 4500 रुपये की कमी हुई और 1,42,910 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है.

10 दिन पहले चांदी की कीमत

आज से 10 दिन पहले यानी कि 17 अक्टूबर की बात करें तो, एमसीएक्‍स के मुताबिक चांदी की कीमत 1.70 लाख प्रति किलो के पार चली गई थी. जबकि आज की बात करें तो चांदी का रेट 1,42,910 रुपये पर पहुंच गया है. इससे साफ देखा जा सकता है कि लगभग 27 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है.

10 दिन पहले सोने की कीमत

इसी तरह से सोने के रेट की बात करें तो, आज से 10 दिन पहले यानी कि 17 अक्‍टूबर को अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1.32 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर थे, लेकिन आज के दिन में इसकी कीमत 1,21,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुकी है. इस तरह से सोने के दाम में भी देखा जा सकता है कि रिकॉर्ड हाई से 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हुआ है. 

अलग-अलग राज्यों में सोने-चांदी की कीमत

गुड रिटर्न की माने तो, देश के कुछ प्रमुख राज्यों में सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है-

दिल्ली- 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,25,770  है, जबकि चांदी की कीमत 1.55 लाख रुपये है.
पटना- 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,25,670 है, इसमें 1140 रुपये की कटौती हुई. जबकि चांदी की कीमत 1.55 लाख रुपये प्रति किलो है.
अहमदाबाद- 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,25,670 रुपये है, जबकि चांदी का रेट 1.55 लाख रुपये है.
लखनऊ- 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,25,670 है. यहां चांदी की कीमत 1.55 लाख रुपये प्रति किलो है.

Also Read: Chhath Puja: छठ ने लौटाई मिठास, छठ के कारण केले की बढ़ी मांग, हाजीपुर मंडी में रिकॉर्ड कारोबार

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Baby Girl Names Inspired By Flower: फूल जैसी बेटी के लिए चुनें खास नाम, यहां देखें बेबी गर्ल के लिए नामों की लिस्ट
Next article Hindu Baby Girl Name Inspired by Sun: बेटी के लिए चुनें ये उजाले जैसे नाम – देखें लिस्ट
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel