[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.51 लाख के पार

सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.51 लाख के पार

0
सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.51 लाख के पार
सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

Gold-Silver Price : अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. 7 मई 2026 को सराफा बाजार में सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोने का भाव ₹377 बढ़कर ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है, वहीं चांदी में ₹2,318 की बड़ी उछाल देखने को मिली है.

आज के ताजा भाव (7 मई, 2026)

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुद्धता के आधार पर रेट्स इस प्रकार हैं.

  • 24 कैरेट (सबसे शुद्ध): ₹1,51,237 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट (ज्वेलरी के लिए): ₹1,38,533 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट: ₹1,13,428 (प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी (Silver): ₹2,51,000 (प्रति किलोग्राम)
शहरभाव (₹/10 ग्राम)शहरभाव (₹/10 ग्राम)
जयपुर/दिल्ली₹1,52,390कोलकाता/मुंबई₹1,52,460
पटना/भोपाल₹1,52,510अहमदाबाद₹1,52,510
चेन्नई₹1,53,830लखनऊ₹1,52,390

2026 में अब तक कितनी आई तेजी ?

इस साल की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में आग लगी हुई है.

  • सोना: 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख पर था, जो अब तक ₹18,000 महंगा हो चुका है.
  • चांदी: साल की शुरुआत में चांदी ₹2.30 लाख थी, जो अब तक ₹21,000 महंगी हो गई है.

ज्वेलरी खरीदते समय रखें इन 2 बातों का ध्यान

  • BIS हॉलमार्क जरूर देखें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें. ज्वेलरी पर लिखे अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) को चेक करें, यह सोने की शुद्धता की गारंटी है.
  • कीमत क्रॉस-चेक करें: खरीदने से पहले उस दिन का आधिकारिक भाव IBJA की वेबसाइट से जरूर मिला लें. याद रखें कि 24, 22 और 18 कैरेट के रेट अलग-अलग होते हैं.

असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके

अगर आप चांदी खरीद रहे हैं, तो इन घरेलू तरीकों से उसकी शुद्धता जांच सकते हैं.

  • चुंबक टेस्ट (Magnet Test): असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती.
  • बर्फ टेस्ट (Ice Test): चांदी पर बर्फ का टुकड़ा रखने पर वह बहुत तेजी से पिघलता है.
  • गंध टेस्ट (Smell Test): असली चांदी में कोई गंध नहीं होती, नकली में तांबे जैसी महक आती है.
  • कपड़ा टेस्ट (Cloth Test): चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर काला निशान आए, तो वह असली है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article ‘कुंवारे रह जईती’ में प्रमोद प्रेमी यादव की आवाज का चला जादू, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
Next article KSBKBT 2: रियो और नियति की एंट्री से बदलेगी शो की कहानी, परख मदान का खुलासा
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel