[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Gold Silver Price: औंधे मुंह गिर गया सोना, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिर गया सोना, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

0
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिर गया सोना, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज

Gold Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. कमजोर वैश्विक संकेतों और अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता ने कीमती धातुओं पर दबाव बना दिया.

सोने की कीमत 600 रुपये टूटी

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में यही कीमत 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. विशेषज्ञों के अनुसार, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों द्वारा खरीदारी में कमी और अनिश्चितता के माहौल ने सोने की कीमतों को नीचे धकेला. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि बाजार सहभागियों ने सतर्क रुख अपनाया है, इसलिए कीमतों में दबाव बना है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोर

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.15% की गिरावट के साथ 4,197.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने बताया कि मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़े सोने पर दबाव डाल रहे हैं. अमेरिकी रोजगार डेटा में नवंबर महीने के पेरोल में गिरावट दिखाई दी है, जो 2023 के बाद सबसे कमजोर आंकड़ा है. इससे फेड द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की संभावना बढ़ी है, लेकिन अभी बाजार दिशा को लेकर अनिश्चित है.

चांदी के भाव में भी तेज गिरावट

चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को चांदी 900 रुपये टूटकर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले सत्र में यह 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. विदेशी बाजारों में भी चांदी का हाल अच्छा नहीं रहा. वहां हाजिर चांदी दो प्रतिशत गिरकर 57.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि बुधवार को यह 58.97 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी.

इसे भी पढ़ें: सूरत के व्यापारी ने बदल दी किसानों की किस्मत, मां की पुण्यतिथि पर 290 लोगों को कर दिया कर्जमुक्त

फेड बैठक से पहले बाजार में दबाव

विश्लेषकों का मानना है कि फेड की नीतिगत बैठक से पहले बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी. निवेशकों की खरीदारी में कमी और वैश्विक आर्थिक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई देगा. सोने–चांदी के दाम आगे कैसे रहेंगे, यह फेड के फैसले और अगले आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगा.

इसे भी पढ़ें: साइबर फ्रॉडों को कच्चा चबा जाएगा संचार साथी? जानें यह कैसे करता है काम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article कक्षा नौ ने कक्षा आठ की टीम को हराया
Next article दहेज के लिए पत्नी के हत्यारे पति को मिला आजीवन कारावास
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel