[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business दिवाली खत्म होते ही सोने-चांदी की निकल गई हेकड़ी, कीमतों में आई जोरदार गिरावट

दिवाली खत्म होते ही सोने-चांदी की निकल गई हेकड़ी, कीमतों में आई जोरदार गिरावट

0
दिवाली खत्म होते ही सोने-चांदी की निकल गई हेकड़ी, कीमतों में आई जोरदार गिरावट
सर्राफा बाजार में टूट गया सोना

Gold Price Today: दिवाली खत्म होते ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हेकड़ी निकल गई है. 23 अक्टूबर 2025 यानी गुरुवार के कारोबार के दौरान सर्राफा बाजार में सोने के भाव में करीब 2,869 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में करीब 8,650 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ, सोने-चांदी की कीमतें 30 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.

सर्राफा बाजार में में किस भाव बिका सोना

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 2,869 रुपये गिरकर 1,23,354 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई. इससे पहले 20 अक्टूबर 2025 को सोना 1,26,223 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, गुरुवार को 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

सर्राफा बाजार में चांदी का भाव

आईबीजेए की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 1,51,450 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले, 20 अक्टूबर 2025 को यह 1,60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत में करीब 8,650 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई.

वायदा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1800 रुपये या 1.48% की बढ़त के साथ 1,23,657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें 13,158 लॉट के लिए कारोबार हुआ. चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई. एमसीएक्स में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,727 रुपये या 1.87% की बढ़त के साथ 1,48,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इसमें 20,868 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेजी रही. कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.81% की तेजी के साथ 4,138.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. दूसरी ओर चांदी की कीमत 0.89% बढ़कर 48.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में तेज बिकवाली के बाद सोने की कीमतों में करीब 1,800 रुपये का सुधार देखने को मिला. एमसीएक्स पर सोना 1,23,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. उन्होंने कहा कि हाल की यह गिरावट लगभग 5% की थी, जो कई महीनों में सबसे बड़ी मानी जा रही है. इसके पीछे मुख्य वजह ओवरबॉट लेवल से मुनाफावसूली और अमेरिका, भारत और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर नई उम्मीदें रहीं.

इसे भी पढ़ें: दुनिया के 10 देशों से अधिक सोना अकेले भारत की महिलाओं के पास, बिहार में अकूत भंडार

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीति को लेकर जारी अनिश्चितता की वजह से निवेशकों ने निचले स्तर पर फिर से खरीदारी शुरू कर दी, जिससे कीमतों में थोड़ी तेजी आई. आने वाला अमेरिकी महंगाई का आंकड़ा अब सोने की शॉर्ट-टर्म दिशा तय करेगा. फिलहाल, सोने को 1,25,000 रुपये से 1,25,500 रुपये के बीच कड़ा रेजिस्टेंस और 1,20,000 रुपये से 1,21,000 रुपये के बीच मजबूत समर्थन मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: दुनिया के इन 10 शहरों में रहते हैं अल्ट्रा अमीर लोग, 7 अमेरिकी सिटी पर अरबपतियों का कब्जा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article भाई दूज पर बहनों ने तिलक लगा कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना
Next article रश्मि, विनय, प्रकाश समेत पांच ने वापस लिये नाम, 72 उम्मीदवारों के बीच होगी नौ विधानसभा की चुनावी जंग
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel