[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने फिर रचा इतिहास, रॉकेट बनी कीमतें! जानें ताजा भाव

Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने फिर रचा इतिहास, रॉकेट बनी कीमतें! जानें ताजा भाव

0
Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने फिर रचा इतिहास, रॉकेट बनी कीमतें! जानें ताजा भाव
Gold Silver Price

Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों एक बार फिर इतिहास रच दिया है. अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और वैश्विक निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर रुझान ने सर्राफा बाजार में आग लगा दी है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 1,950 रुपये बढ़कर 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया. सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी देखी गई. सोमवार को चांदी 7,500 रुपये उछलकर 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. शुक्रवार को यह 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

दिल्ली के सर्राफा बाजार में नए शिखर पर सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 1,950 रुपये बढ़कर 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया. सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,26,000 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि अब यह सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उछाल

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना लगभग 2% बढ़कर $4,084.99 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. चांदी भी लगभग 3% बढ़कर $51.74 प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, “त्योहारी मांग और नकदी की कमी ने घरेलू बाजार में तेजी को और बल दिया है.”

इसे भी पढ़ें: एसआईपी और म्यूचुअल फंड रिडेम्पशन होगा फटाफट, क्यूरी मनी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की नई पहल शुरू

त्योहारी मांग और निवेशकों का भरोसा

धनतेरस से पहले की मांग, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद ने कीमतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि अमेरिका-चीन विवाद और बढ़ता है, तो सोने-चांदी के दाम और ऊपर जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Good News: ईपीएफ खाते से 100% पैसे निकाल सकेंगे देश के करोड़ों कर्मचारी, न्यासी मंडल ने दी मंजूरी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article sasaram News : चेनारी के 62 बूथों पर समय से दो घंटे पहले थम जायेगा मतदान
Next article गलती से खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel