[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Gold Silver Price:सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आज सुबह के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price:सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आज सुबह के लेटेस्ट रेट

0
Gold Silver Price:सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आज सुबह के लेटेस्ट रेट
सोना-चांदी का ताजा भाव

Gold Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. फिलहाल कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा रही है. गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोना-चांदी महंगे हुए हैं.

IBJA के मुताबिक आज का सोना-चांदी भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,28,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत 1,78,190 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

दिल्ली सर्राफा बाजार का अपडेट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई. दूसरी ओर, चांदी में गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत घटकर 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई.

पिछले कारोबारी दिन का हाल

बुधवार को दिल्ली में सोने के दाम 670 रुपये की तेजी के साथ 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे. इससे पहले मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,31,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था.वहीं चांदी छह दिनों की तेजी के बाद फिसली और 460 रुपये घटकर 1,80,900 रुपये प्रति किलो रह गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या रही कीमतें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली.

  • हाजिर सोना: 4,207.67 डॉलर प्रति औंस
  • हाजिर चांदी: 58.47 डॉलर प्रति औंस
  • कारोबार के दौरान चांदी करीब एक प्रतिशत उछलकर 58.94 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई.

वायदा बाजार में रिकॉर्ड तेजी

वायदा कारोबार में चांदी ने नया कीर्तिमान बनाया.एमसीएक्स में मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 3,126 रुपये की बढ़त के साथ 1,84,727 रुपये प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई. वहीं फरवरी 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,007 रुपये बढ़कर 1,30,766 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

कीमतों में तेजी की वजह क्या है

विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी को समर्थन मिला है. इसके अलावा वैश्विक बाजारों में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के संकेतों ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दिया है. नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदों से डॉलर पर दबाव बना हुआ है, जिसका सीधा फायदा सोना और चांदी को मिल रहा है.

Also Read: रुपये में जोरदार गिरावट मगर चिंतित नहीं है सरकार, सीईए ने बताया कि कब सुधरेगी स्थिति?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article अमेरिका में पाकिस्तानी मूल का नागरिक गिरफ्तार, स्कूल में मास शूटिंग कर शहादत लेना चाहता था, अनजाने में पुलिस हुई सफल
Next article Patna Metro Update : पटना मेट्रो में बन रहे 6 आइलैंड प्लेटफॉर्म! 2 नए स्टेशन दिसंबर में होंगे चालू
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel