[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शादी के सीजन में फिर बमक गया सोना, कीमत 88 हजार के पार

शादी के सीजन में फिर बमक गया सोना, कीमत 88 हजार के पार

0
शादी के सीजन में फिर बमक गया सोना, कीमत 88 हजार के पार
Gold Rate Today

Gold Rate: शादी के सीजन में बहुमूल्य पीली धातु सोना एक बार फिर बमक गया है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. वैश्विक बाजारों में मजबूती और अमेरिकी आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिली. दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना 40 रुपये बढ़कर 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 40 रुपये की तेजी के साथ 88,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, चांदी की कीमत में 350 रुपये की गिरावट देखी गई और यह 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

वैश्विक बाजार में सोने की स्थिति

  • कॉमेक्स में सोना की वायदा कीमत: 2,918.70 डॉलर प्रति औंस (19.30 डॉलर की बढ़त)
  • हाजिर सोना: 2,912.43 डॉलर प्रति औंस (0.82% की तेजी)
  • कॉमेक्स में चांदी का कारोबार: 33 प्रति औंस (1.44% की बढ़त)

सोने की तेजी के पीछे कारण

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर में कमजोरी और अमेरिका में शुल्क को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि बाजार की नजर अमेरिका में नौकरी के अवसरों के आंकड़ों पर है, जिससे सोने की कीमतों में आगे और बदलाव आ सकता है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! होली पर तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई ने डेट कर दिया कन्फर्म

क्या करें निवेशक?

  • शादी के सीजन में सोने की कीमतें आगे भी बढ़ सकती हैं, ऐसे में अगर आप गोल्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दी निर्णय लें.
  • निवेशकों को सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और डॉलर इंडेक्स पर नजर रखनी चाहिए.
  • सोने में ETF (Exchange Traded Fund) के माध्यम से निवेश करने वाले निवेशकों को बाजार की अस्थिरता को समझकर निवेश करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कि एयर होस्टेस को कितनी मिलती है सैलरी, जान जाएगा तो मचेगी होड़

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Patna Metro: सीएम नीतीश ने टीबीएम का किया उद्घाटन, पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट
Next article पटना से गया अब सिर्फ डेढ़ घंटे में, जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इतना काम हुआ पूरा
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel