[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Gold Price Today : सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल, चांदी की कीमत हुई कम

Gold Price Today : सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल, चांदी की कीमत हुई कम

0
Gold Price Today : सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल, चांदी की कीमत हुई कम
सोने की कीमत कितनी पहुंची. (Photo: PTI)

Gold Price Today: धनतेरस से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा दुकानों की जोरदार खरीदारी के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,200 रुपये बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी जानकारी दी. वहीं, चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

पिछले सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं, 99.5% शुद्ध सोने की कीमत 3,200 रुपये बढ़कर 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. यह गुरुवार को 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

बिक्री की उम्मीद में स्टॉकिस्टों ने अधिक खरीदारी की

कारोबारियों के अनुसार, त्योहारों में ज्यादा बिक्री की उम्मीद में स्टॉकिस्टों ने सोने और चांदी की खरीदारी की. इस साल धनतेरस शनिवार को, यानी आज और दिवाली सोमवार को है. धनतेरस पर कीमती धातुएं खरीदना शुभ माना जाता है. मौसमी मांग के अलावा निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की सुरक्षित निवेश खरीद ने भी कीमतों को बढ़ावा दिया और समर्थन दिया है.

क्या कहते हैं बाजार के जानकार

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी शोध विशलेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने ने मजबूत लाभ के साथ अपनी तेजी का सिलसिला जारी रखा. अमेरिकी सरकार के वित्तपोषण की दिक्कतों के कारण कई विभागों का कामकाज ठप होने (शटडाउन) और 99 से नीचे डॉलर सूचकांक ने सर्राफा में सुरक्षित निवेश प्रवाह का समर्थन जारी रखा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निरंतर अनिश्चितता और आंकड़े जारी होने में देरी के कारण निवेशकों का झुकाव एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर है. जब तक जोखिम की भावना कमजोर रहेगी, तब तक तेजी बरकरार रहने के कारण सोना ऊंचा रहने की संभावना है.’’

यह भी पढ़ें: Gold Price : दिवाली 2026 तक सोने की कीमत पहुंच सकती है ₹1.5 लाख तक

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट आई और यह 7,000 रुपये टूटकर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई, जबकि गुरुवार को यह 1,84,000 रुपये थी. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,303.73 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो 0.52% या 22.39 डॉलर गिरावट है. हाजिर चांदी 1.32% घटकर 53.43 डॉलर प्रति औंस रही, जो हाल ही में 54.48 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंची थी.

यह भी पढ़ें: धनतेरस के पहले सोने के भाव में भारी उछाल, 10 ग्राम गोल्ड का रेट सुनकर चौंक जाएंगे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article भाजपा की रेणु देवी 7 करोड़ तो विनय बिहार भी हैं 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक, लग्जरी गाड़ियों के भी हैं शौकिन
Next article Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न पहनें इन रंगों के कपड़े, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel