[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Gold Price Prediction: क्या 3 लाख तक पहुंच जाएगा सोने का भाव, किसने की ये भविष्यवाणी?

Gold Price Prediction: क्या 3 लाख तक पहुंच जाएगा सोने का भाव, किसने की ये भविष्यवाणी?

0
Gold Price Prediction: क्या 3 लाख तक पहुंच जाएगा सोने का भाव, किसने की ये भविष्यवाणी?
सोने के भाव की भविष्यवाणी.

Gold Price Prediction: सोने की कीमतों को लेकर बाजार में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अमेरिकी वित्तीय संस्थाओं की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले वर्षों में सोना 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. हालांकि, यह अनुमान तुरंत या शॉर्ट टर्म का नहीं, बल्कि 2030 तक का एक लॉन्ग-टर्म और हाई-एंड प्रोजेक्शन माना जा रहा है. प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्रियों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों के बीच फिलहाल इस आंकड़े पर कोई सर्वसम्मति नहीं है.

बड़े अमेरिकी बैंकों के अनुमान

कई नामी अमेरिकी वित्तीय संस्थानों ने सोने की कीमतों तेजी आने की भविष्यवाणी की है, लेकिन उनके अनुमान अपेक्षाकृत ज्यादा रूढ़िवादी हैं. जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, 2026 के अंत तक सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस या उससे ऊपर जा सकता है. मौजूदा डॉलर-रुपया विनिमय दर के हिसाब से यह करीब 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बैठता है. गोल्डमैन सैक्स ने भी 2026 तक सोने में करीब 20% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जिससे कीमतें 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकती हैं.

रॉबर्ट कियोसाकी का सुपर-बुलिश अनुमान

रिच डैड पुअर डैड के लेखक और चर्चित निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का नजरिया इन सबसे कहीं ज्यादा आक्रामक है. उन्होंने लॉन्ग टर्म में सोने के लिए 27,000 डॉलर प्रति औंस (8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा) का निजी लक्ष्य बताया है. हालांकि, यह एक व्यक्तिगत राय है और इसे मुख्यधारा के आर्थिक अनुमानों में शामिल नहीं किया जाता.

2030 तक 3 लाख का दावा कहां से आया

रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के अनुमान के बाद भारत में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान यह लगाया जाने लगा कि सोने का भाव अब 3 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा. मजे की बात यह है कि इन रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 2030 तक 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर संभव हो सकता है. लेकिन उनका यह अनुमान आमतौर पर डिबेट, इंटरव्यू या विश्लेषणात्मक चर्चा के दौरान सामने आया है, न कि इसकी आधिकारिक रिपोर्ट या फिर कोई सर्वमान्य डेटा ही है.

किन वजहों से चमक रहा है सोना

सोने की कीमतों में मौजूदा तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं. भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, जिससे डॉलर कमजोर और सोना मजबूत होता है. केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की खरीद, जिसने मांग को नई ऊंचाई दी है. इन कारणों से हाल ही में सोना 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर चुका है.

इसे भी पढ़ें: Leave Funny Tips: 3 दिन की छुट्टी पर 12 दिन कैसे मारना है बंक? वायरल हो रहा 2026 का लीव प्लानर

निवेशकों के लिए क्या है सही संदेश

सोने की कीमतों में 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा फिलहाल एक अत्यधिक आशावादी और लॉन्ग-टर्म अनुमान है, न कि कोई तय या गारंटीड नतीजा ही सामने आया है. हालांकि, वैश्विक हालात को देखते हुए यह साफ है कि सोना आने वाले वर्षों में भी निवेशकों के लिए एक मजबूत सेफ हेवन एसेट बना रह सकता है. ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेश फैसले जोश में नहीं, बल्कि रणनीति और जोखिम संतुलन के साथ लिए जाएं.

इसे भी पढ़ें: Cheaper Loan: आपको सस्ता होम लोन लेना है तो फटाफट जाइए यूनियन बैंक, घट गई इंट्रेस्ट रेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Dhanbad News : डीएवी बरोरा में हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस
Next article Dhanbad News : उमवि महेशपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel