[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Gold Price Hikes: गिरकर भी 1,172 रुपये महंगा हो गया सोना, जानें 30 दिन पहले क्या था भाव

Gold Price Hikes: गिरकर भी 1,172 रुपये महंगा हो गया सोना, जानें 30 दिन पहले क्या था भाव

0
Gold Price Hikes: गिरकर भी 1,172 रुपये महंगा हो गया सोना, जानें 30 दिन पहले क्या था भाव
सर्राफा बाजारों में महंगा हुआ सोना.

Gold Price Hikes: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली की वजह से 3 नवंबर 2025 से चालू सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में भले ही गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन सर्राफा बाजार में गिरकर भी सोना करीब 1,172 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया. सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी पिछले 30 दिनों के दौरान दर्ज की गई है. हालांकि, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषण और अमेरिकी आंकड़े अगले हफ्ते सोने की कीमतों की दशा-दिशा तय करेंगे. लेकिन, फिलहाल बिकवाली ने सोने की कीमतों को गिराने में अहम भूमिका निभाई है. आइए, जानते हैं कि 30 दिन पहले 6 अक्टूबर 2025 को सोना किस भाव पर बंद हुआ था और चांदी का स्तर क्या था?

3 नवंबर 2025 के बाद 882 रुपये सस्ता हुआ सोना

ऑल इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 3 नवंबर 2025 को शुरू हुए सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में करीब 882 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. 3 नवंबर को 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना 1,21,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो 7 नवंबर, 2025 को 882 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,20,231 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ.

6 अक्टूबर को 1,19,059 रुपये पर बंद हुआ था सोना

आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 से लेकर 7 नवंबर 2025 के बीच सोने की कीमतों में करीब 1,172 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 6 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,19,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो 7 नवंबर 2025 को 1,20,231 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

30 दिनों में 558 रुपये सस्ती हुई चांदी

वहीं, अगर चांदी के भाव की बात की जाए, तो पिछले 30 दिनों के दौरान चांदी की कीमतों में करीब 558 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. 6 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में चांदी 1,48,833 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी, जो 7 नवंबर को 558 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,275 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई.

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, स्थानीय बाजार में बिकवाली के चलते सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह तेजी दिखा रहा है. डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी शटडाउन और निवेशकों की अनिश्चितता को देखते हुए आने वाले दिनों में सोने में फिर से बढ़ोतरी संभव है. निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता और सही अवसर पर निवेश का है.

इसे भी पढ़ें: अथाह संपत्ति के मालिक हैं जरीन खान के पति संजय खान, 22 साल से फिल्मों से हैं दूर

फेडरल रिजर्व की गतिविधियों से अगले सप्ताह की तय होगी दिशा

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (जिंस एवं मुद्रा अनुसंधान) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले सप्ताह में बाजार प्रतिभागी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषणों और भारत तथा अमेरिका दोनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीओ) आंकड़ों पर करीबी नजर रखेंगे. इन आंकड़ों के आधार पर सोने की भविष्य की दिशा तय होगी.

इसे भी पढ़ें: Upcoming IPO: अगले हफ्ते शेयर बाजार में होंगे तीन धमाके, 11-12 नवंबर को आएगा 3 आईपीओ

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article आज हाटा आयेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
Next article शिक्षा सेवकों का सेवा अभिलेख अपडेट के बिना नहीं मिलेगी वार्षिक वेतन वृद्धि
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel