[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भारत के GIFT City का पहला IPO, XED ला रहा है सुनहरा निवेश मौका

भारत के GIFT City का पहला IPO, XED ला रहा है सुनहरा निवेश मौका

0
भारत के GIFT City का पहला IPO, XED ला रहा है सुनहरा निवेश मौका
GIFT City IPO

GIFT City IPO: गुजरात के गिफ्ट सिटी (GIFT City) में अब हलचल बढ़ गई है. एग्जीक्यूटिव लर्निंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी एक्सईडी एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट अपना पहला आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) ला रही है. यह गिफ्ट सिटी में आने वाला पहला शेयर सेल है, जो भारत के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) के लिए एक बड़ी बात है.

क्या है IPO की तारीख और कीमत?

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 10 डॉलर से 10.5 डॉलर प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. आप इस आईपीओ के लिए 6 मार्च से 18 मार्च के बीच सब्सक्राइब कर सकते हैं. कुल मिलाकर कंपनी बाजार से 12 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा) जुटाने की योजना बना रही है.

कौन कर सकता है इसमें निवेश?

चूंकि यह गिफ्ट सिटी  का आईपीओ है, इसलिए इसमें कुछ खास तरह के निवेशक ही हिस्सा ले सकते हैं. इनमें नॉन-रेसिडेंट इंडियन (NRIs), विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs), बड़े संस्थान (Institutional Investors) और अन्य विदेशी निवेशक शामिल हैं.

कंपनी जुटाए गए पैसों का क्या करेगी?

XED के फाउंडर जॉन कालेलिल ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने ग्लोबल प्रोग्राम्स को बढ़ाने, यूनिवर्सिटीज के साथ साझेदारी को गहरा करने और अलग-अलग देशों में अपनी डिलीवरी क्षमताओं को सुधारने में करेगी. XED पहले से ही 25 से ज्यादा देशों में काम कर रही है.

गिफ्ट सिटी  के लिए यह क्यों खास है?

NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) के MD & CEO, वी. बालासुब्रमण्यम ने कहा कि यह ट्रांजैक्शन गिफ्ट सिटी को एक प्रमुख ऑफशोर कैपिटल-रेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करेगा. कंपनी के शेयर गिफ्ट सिटी के NSE IX और India INX पर लिस्ट होंगे और इनकी ट्रेडिंग डॉलर में होगी.

ये भी पढ़ें: SEBI ने बदले हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article होली को लेकर चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Next article एनएच-319 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Avatar Of Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel