[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business GDP आंकड़े अब शाम 5:30 बजे नहीं, 4 बजे होंगे जारी ,जानें क्यों हुआ बदलाव

GDP आंकड़े अब शाम 5:30 बजे नहीं, 4 बजे होंगे जारी ,जानें क्यों हुआ बदलाव

0
GDP आंकड़े अब शाम 5:30 बजे नहीं, 4 बजे होंगे जारी ,जानें क्यों हुआ बदलाव
GDP

GDP: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने जीडीपी अनुमान जारी करने के समय में बदलाव का निर्णय लिया है. जिसके अनुसार अब ये आंकड़े शाम साढ़े पांच बजे के बजाय चार बजे उपलब्ध होंगे. यह कदम वित्तीय बाजारों के बंद होने के समय के अनुरूप है, जिससे जीडीपी आंकड़ों का प्रकाशन चल रहे बाजार कारोबार में किसी प्रकार का अवरोध न डाले.

मंत्रालय का कहना है कि इस परिवर्तन से अधिक पारदर्शिता और सुगमता आएगी,जिससे जनता, मीडिया और अन्य उपयोगकर्ताओं को पर्याप्त समय मिल सकेगा. वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के जीडीपी अनुमान 29 नवंबर 2024 को शाम चार बजे प्रेस सूचना ब्यूरो और मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

Also Read: Success Story: आईटी छोड़ मियां-बीवी ने शुरू किया देसी बिजनेस, सालाना 2 करोड़ की कमाई

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) हर तिमाही और वार्षिक आधार पर जीडीपी अनुमान जारी करता है. इसके अलावा इस महीने के प्रारंभ में मंत्रालय ने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के जारी होने का समय भी शाम साढ़े पांच बजे से चार बजे कर दिया था ताकि यह डेटा भी कारोबार के बंद होने के बाद ही जारी हो सके

यह संशोधन मंत्रालय के आंकड़े जारी करने की प्रक्रियाओं में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Weather Forecast: झारखंड-यूपी-बिहार में ठंड की दस्तक, 9 से 14 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
Next article Bihar Weather: बिहार में अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel