[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फर्टिलिटी सेक्टर की मार्केट में पहली एंट्री, 20 फरवरी को खुलेगा Gaudium IVF का आईपीओ

फर्टिलिटी सेक्टर की मार्केट में पहली एंट्री, 20 फरवरी को खुलेगा Gaudium IVF का आईपीओ

0
फर्टिलिटी सेक्टर की मार्केट में पहली एंट्री, 20 फरवरी को खुलेगा Gaudium IVF का आईपीओ
Gaudium IVF and Women Health IPO

Gaudium IVF and Women Health IPO: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने का शौक रखते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. दिल्ली की मशहूर फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर, गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ, अपना आईपीओ लेकर आ रही है. कंपनी ने 13 फरवरी को अपने दस्तावेज (RHP) जमा कर दिए हैं. खास बात यह है कि फर्टिलिटी सेक्टर से शेयर मार्केट में कदम रखने वाली यह देश की पहली कंपनी होगी.

Gaudium IVF: आईपीओ कब खुलेगा और कब बंद होगा?

गौडियम आईवीएफ का यह आईपीओ अगले हफ्ते 20 फरवरी को आम जनता के लिए खुलेगा और 24 फरवरी तक इसमें पैसा लगाया जा सकेगा. बड़े निवेशकों (Anchor Investors) के लिए यह 18 फरवरी को ही खुल जाएगा. कंपनी 25 फरवरी तक शेयरों का बंटवारा (Allotment) फाइनल कर देगी और 27 फरवरी को इसके शेयर BSE और NSE पर ट्रेड करने लगेंगे.

Gaudium IVF: कितने शेयर और कौन बेच रहा है?

इस आईपीओ में कंपनी 1.13 करोड़ नए शेयर जारी करेगी. साथ ही, कंपनी की फाउंडर डॉ. मणिका खन्ना अपनी हिस्सेदारी में से 94.93 लाख शेयर बेचेंगी. अभी उनकी कंपनी में 99.32% हिस्सेदारी है, जो इस आईपीओ के बाद घटकर लगभग 70.73% रह जाएगी.

पैसों का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी ने अपनी ग्रोथ के लिए एक मजबूत प्लान बनाया है:

  • नए सेंटर्स: कंपनी 50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल भारत भर में 19 नए IVF सेंटर खोलने के लिए करेगी.
  • कर्ज से मुक्ति: करीब 20 करोड़ रुपये पुराने कर्ज को चुकाने में खर्च किए जाएंगे, जिससे कंपनी पर बोझ कम होगा.
  • बिजनेस विस्तार: बाकी बची रकम का इस्तेमाल कंपनी के अन्य जरूरी कामों के लिए होगा.

मुनाफे और कमाई का क्या है हाल?

गौडियम आईवीएफ की फाइनेंसियल हेल्थ काफी अच्छी दिख रही है. मार्च 2025 में खत्म हुए साल में कंपनी का मुनाफा 85% बढ़कर 19.1 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, करेंट फाइनेंसियल इयर (अप्रैल-सितंबर 2025) के महज 6 महीनों में ही कंपनी ने 12.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया है. फिलहाल कंपनी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों सहित 30 से ज्यादा जगहों पर अपनी सेवाएं दे रही है.

ये भी पढ़ें: डेट का मजा न हो जाए किरकिरा! जानें रेस्टोरेंट के सर्विस चार्ज से बचने के टिप्स

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel