[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Indian Railways: बेलगावी रेलवे स्टेशन में पहली पिट लाइन बनकर तैयार, जानें क्या है Pit Line

Indian Railways: बेलगावी रेलवे स्टेशन में पहली पिट लाइन बनकर तैयार, जानें क्या है Pit Line

0
Indian Railways: बेलगावी रेलवे स्टेशन में पहली पिट लाइन बनकर तैयार, जानें क्या है Pit Line

कर्नाटक के बेलगावी रेलवे स्टेशन में पहली पिट लाइन बनकर तैयार हो गयी है. इसके लिए 2019 से ही काम चल रही थी, जो करीब तीन साल के बाद पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार है.

अधिक ट्रेनों को संभालने के लिए तैयार की गया पिट लाइन

बताया जा रहा है कि पिट लाइन का निर्माण अधिक से अधिक ट्रेनों को एक साथ संभालने के लिए किया गया है. इस लाइन को दक्षिण रेलवे ने तैयार कराया है. पिट लाइन में एक साथ 24 कोचों वाली ट्रेन खड़ी हो सकती है. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो 26 कोचों को भी खड़ा किया जा सकता है. नयी पिट लाइन की लंबाई करीब 640 मीटर है.

Also Read: Indian Railways : ट्रेनों में बेखौफ सफर कर सकेंगे यात्री, “कवच” देगी सुरक्षा, रेलवे ने शुरू की तैयारी

पिट लाइन के दोनों किनारे पर बनाया गया फुटपाथ

बेलगावी रेलवे स्टेशन में पिट लाइन बनाने के साथ-साथ उसके दोनों किनारों पर एक फुटपाथ बनाया गया है. जिसके सहारे से लोग आसानी से कोच तक पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही साथ इससे कोचों के रखरखाव में भी सुविधा होगी.

क्या होता है पिट लाइन और इससे क्या है फायदा

पिट लाइन रेलवे में स्टेशन पर एक अलग से ट्रैक तैयार किया जाता है. जिसमें खड़ी कर ट्रेन के कोचों की साफ-सफाई की जाती है. इसके अलावा इस लाइन में कोच को खड़ी कर उसकी देखरेख भी किया जाता है. इसके अलावा स्टेशनों में एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लाइन क्लियर करने के लिए भी इस तरह की पटरी बनायी जाती है.

पिट लाइन में ये भी काम आसानी से किये जाते हैं

पिट लाइन में अकसर ट्रेनों की नियमित जांच की जाती है. कोचों में पानी भरना, पानी की निकासी करना. कोचों की धुलाई करना. ये सभी काम पिट लाइन में ही किया जाता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Anand Mahindra: भारतीय दामाद क्यों नहीं? एक यूजर के इस सवाल पर आनंद महिंद्रा ने दिया बेहतरीन जवाब
Next article UP News: बरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार अज्ञात पर रॉड से हमले का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel