[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू, सिर्फ 2 मिनट में मिलेगा भरा हुआ सिलेंडर, जानें पूरी डिटेल

गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू, सिर्फ 2 मिनट में मिलेगा भरा हुआ सिलेंडर, जानें पूरी डिटेल

0
गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू, सिर्फ 2 मिनट में मिलेगा भरा हुआ सिलेंडर, जानें पूरी डिटेल
LPG Gas ATM

LPG Gas ATM : अब आपको घर के चूल्हे की गैस खत्म होने पर डिलीवरी बॉय की राह देखने या गैस एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. साइबर सिटी गुरुग्राम अब देश का वह गौरवशाली शहर बन गया है जहां LPG गैस ATM की शुरुआत हुई है. नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में यह अपनी तरह की पहली और अनोखी मशीन है.

कहां लगी है यह मशीन?

गुरुग्राम के सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में इस स्मार्ट वेंडिंग मशीन को इंस्टॉल किया गया है. यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमेटेड है और किसी भी बैंक ATM की तरह ही आसान और तेज काम करती है.

इस LPG ATM की 5 बड़ी खूबियां:

  • खाली सिलेंडर दीजिए और मात्र 2 से 3 मिनट में भरा हुआ सिलेंडर लेकर घर जाइए.
  • यहां से आपको भारी-भरकम लोहे के बजाय कंपोजिट सिलेंडर मिलेंगे. पुराने सिलेंडर (31 किलो) के मुकाबले इनका वजन सिर्फ 15 किलो है, जिसे कोई भी आसानी से उठा सकता है.
  • ये सिलेंडर ट्रांसपेरेंट हैं, यानी आप बाहर से ही देख सकते हैं कि कितनी गैस बची है. अब गैस चोरी या कम मिलने का डर खत्म.
  • यह सिलेंडर धूल-मुक्त है और इसमें कभी जंग नहीं लगता, जिससे आपका किचन भी साफ रहता है.
  • गैस खत्म होने का कोई फिक्स टाइम नहीं होता, इसलिए यह मशीन दिन-रात सेवा के लिए तैयार है.

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

भारतगैस (BharatGas) के ग्राहक इस मशीन का लाभ उठा सकते हैं. प्रोसेस बहुत ही सिंपल है

  • मशीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और आए हुए OTP को दर्ज करें.
  • अपने पुराने खाली सिलेंडर का QR कोड मशीन के सामने स्कैन करें.
  • कैश की झंझट नहीं, सीधा UPI या डेबिट कार्ड से भुगतान करें.
  • पेमेंट सफल होते ही मशीन का दरवाजा खुलेगा और आपको नया भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा.
  • इस मशीन में स्मार्ट सेंसर्स लगे हैं. जैसे ही मशीन में सिलेंडरों की संख्या कम होकर सिर्फ 2 बचती है, यह तुरंत नजदीकी गैस एजेंसी को अलर्ट भेज देती है ताकि स्टॉक रिफिल किया जा सके.

Also Read: गैस संकट से ठप हुआ मोरबी का सिरेमिक इंडस्ट्री, सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel