[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पापा ने हमेशा हमारा ख्याल रखा, अब हमारी बारी है, इस Father’s Day दें उन्हें Financial तोहफा

पापा ने हमेशा हमारा ख्याल रखा, अब हमारी बारी है, इस Father’s Day दें उन्हें Financial तोहफा

0
पापा ने हमेशा हमारा ख्याल रखा, अब हमारी बारी है, इस Father’s Day दें उन्हें Financial तोहफा
Father’s Day

Father’s Day : हर साल फादर्स डे पर हम अपने पापा के लिए कोई तोहफा ज़रूर लेते हैं कभी घड़ी, कभी कपड़े, कभी मोबाइल, कुछ नहीं तो मिठाई का डिब्बा ही. लेकिन क्या हमने कभी उनके रिटायरमेंट के बारे में सोचा है? क्या हमने कभी उनकी फाइनेंशियल जरूरत को समझा, जो रिटायरमेंट के बाद शुरू होती है? हमारे पापा ने अपनी पूरी उम्र सिर्फ हमें बेहतर जिंदगी देने में लगा दी. उन्होंने हमारे स्कूल की फीस चुकाई, हमारी किताबें खरीदीं, हमारे करियर को बनाया और इन सबमें कहीं न कहीं अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग को पीछे छोड़ दिया. तो क्या हम एक ज़िम्मेदार बेटे या बेटी के रूप में उनके लिए एक सुरक्षित रिटायरमेंट प्लान नहीं बना सकते?

हस सब के पापा ने हमें जीवन भर आर्थिक सुरक्षा दी, अब हम बड़े हो गए है. ऐसे में हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है कि हम उनके रिटायरमेंट हेल्थ इंश्योरेंस जैसी चीजों के बारे में सोचे.

इस फादर्स डे पर क्यों न हम सब अपने पापा को एक ऐसा तोहफा दें जो एक दिन की खुशी नहीं, बल्कि उनके आने वाले सालों को आसान और आत्मनिर्भर बना दे

एक मजबूत और प्यार भरा रिटायरमेंट प्लान


अक्सर रिटायरमेंट को ‘काम खत्म’ मान लिया जाता है, लेकिन असल में ये वह पड़ाव है जहां व्यक्ति को स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है. इसलिए एक ऐसा फाइनेंशियल प्लान, जो उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी उनकी इच्छानुसार जीवन जीने का अधिकार दे सबसे बेहतरीन तोहफा हो सकता है.

Health Insurance Top-Up या Separate Senior Citizen Plan

रिटायरमेंट के बाद हेल्थ इन्श्योरेंस सबसे जरूरी चीज है. एक अलग से सीनियर सिटीजन हेल्थ पॉलिसी या मौजूदा पॉलिसी का टॉप-अप एक समझदारी भरा कदम होगा.

NPS (National Pension System)
अगर उनके पास कोई नियमित पेंशन नहीं है, तो NPS एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें मिलने वाला टैक्स बेनिफिट भी बोनस है.

Emergency Fund तैयार करें


उनके नाम पर आप कम से कम 6 महीने की जरूरतों का पैसा FD या लिक्विड फंड में रख दें, ताकि अचानक किसी खर्च की स्थिति में उन्हें किसी पर निर्भर न होना पड़े.

पापा ने हमेशा हमारी चिंता की, अब हमारी बारी है कि हम उनकी चिंता करें.. सिर्फ आज के लिए नहीं, आने वाले हर दिन के लिए.

Also Read: SIP Explained: छोटी बचत, बड़ा धमाका, एसआईपी से करें अपने सपनों की शुरुआत!

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel