[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ईपीएफओ यूजर्स अब चेहरा सत्यापन से बना सकेंगे UAN, उमंग ऐप से होगा प्रोसेस आसान

ईपीएफओ यूजर्स अब चेहरा सत्यापन से बना सकेंगे UAN, उमंग ऐप से होगा प्रोसेस आसान

0
ईपीएफओ यूजर्स अब चेहरा सत्यापन से बना सकेंगे UAN, उमंग ऐप से होगा प्रोसेस आसान
UAN Activation

EPFO News: केंद्रीय श्रम मंत्री मंसुख मांडविया ने मंगलवार को घोषणा की है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने चेहरा सत्यापन तकनीक के जरिए UAN (Universal Account Number) जारी करने और सक्रिय करने की सुविधा शुरू कर दी है. यह सुविधा ‘उमंग मोबाइल ऐप’ के जरिए मिलेगी, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और संपर्क-रहित होगी.

उमंग ऐप से मिलेगा नया UAN, पुराने को कर सकेंगे एक्टिवेट

अब नए कर्मचारी उमंग ऐप का इस्तेमाल कर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के माध्यम से UAN बना सकते हैं. वहीं, जिन कर्मचारियों के पास पहले से UAN है, वे इसे ऐप के जरिये आसानी से सक्रिय (Activate) कर सकते हैं.

UAN एक्टिवेशन में सुधार की उम्मीद

2024-25 में EPFO ने 1.26 करोड़ UAN आवंटित किए, लेकिन इनमें से केवल 44 लाख ही एक्टिव हुए. चेहरा सत्यापन की नई सुविधा से UAN सक्रियता दर में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है.

बिहार के 6 नए जिले आए ESIC के दायरे में

मांडविया ने बताया कि बिहार के 6 जिले अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज को अब ईएसआईसी (ESIC) के तहत पूरी तरह अधिसूचित किया गया है. इससे लगभग 24,000 बीमित कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन

पेंशनभोगियों के लिए घर बैठे जीवन प्रमाण सुविधा

आने वाले समय में ईपीएफओ ‘माई भारत’ के साथ मिलकर पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan) की सुविधा घर-घर पहुंचाएगा. इससे बुजुर्गों को लाइफ सर्टिफिकेट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: 13 साल पहले 2 आईआईटियन ने बनाई थी 1 कंपनी, आज क्रिकेट प्रेमियों को बना रही करोड़पति

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों ने किया हंगामा
Next article Motihari : टेपों-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel