[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business EPFO Rules Change: नए साल में PF में बड़े बदलाव, जानें नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या है खास 

EPFO Rules Change: नए साल में PF में बड़े बदलाव, जानें नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या है खास 

0
EPFO Rules Change: नए साल में PF में बड़े बदलाव, जानें नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या है खास 
EPFO Rules Change

EPFO Rules Change: नया साल 2025 आते ही कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सिस्टम में कई अहम बदलावों की संभावना जताई जा रही है. इन बदलावों का उद्देश्य खासतौर पर सैलरीड क्लास को सुविधाएं देना है. अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका EPF खाता है, तो ये बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं. आइए जानते है कि नए साल में कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं और इसका आपके लिए क्या असर पड़ेगा.

एटीएम से निकलेगा PF का पैसा

हाल ही में खबरें आई थीं कि EPFO जल्द ही एक एटीएम कार्ड जारी करेगा, जिससे लोग अपने EPF खाते से कभी भी पैसे निकाल सकेंगे. अगर ये बदलाव लागू होता है, तो पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया और भी आसान और तेज हो जाएगी, जिससे आपको अपनी जमा पूंजी तक 24×7 पहुंच मिल सकेगी.

बढ़ेगी EPFO में योगदान की सीमा

वर्तमान में EPF में योगदान केवल ₹15,000 तक की बेसिक सैलरी पर किया जाता है लेकिन सरकार अब पूरी सैलरी के हिसाब से EPF में योगदान की अनुमति देने की योजना बना रही है. इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹1 लाख है तो वह अब महीने में ₹24,000 (कर्मचारी और नियोक्ता का मिलाकर) EPF में जमा कर सकेगा. इससे भविष्य के लिए ज्यादा पैसे बचाए जा सकेंगे.

इक्विटी निवेश की सीमा भी बढ़ेगी

EPFO आपके EPF खाते में जमा पैसे को विभिन्न निवेश योजनाओं में लगाता है ताकि उस पर ब्याज मिले और पैसा बढ़े. एक तरीका है ये भी है  एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में निवेश. EPFO इस विचार पर काम कर रहा है कि ETF से होने वाले लाभ को फिर से शेयरों और अन्य निवेश विकल्पों में लगाया जाए ताकि EPF पर और अधिक ब्याज मिल सके.

पेंशन के लिए किसी भी बैंक शाखा से मिल सकेगी सुविधा

सितंबर 2024 में केंद्र सरकार ने सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) को मंजूरी दी थी. इसके बाद करीब 78 लाख EPF पेंशनर्स को यह सुविधा मिलेगी कि वे किसी भी बैंक शाखा से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे न कि किसी विशेष बैंक शाखा से. इससे पेंशनर्स को अधिक लचीलापन मिलेगा और वे देश के किसी भी हिस्से से अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे.

Also Read: Retirement Plan: उम्र 40 साल, 60 साल में रिटायरमेंट तो 3 करोड़ पाने के लिए हर महीने कितना करना पड़ेगा निवेश?

उच्च पेंशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

EPFO ने यह भी घोषणा की है कि सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन विवरण को EPFO पोर्टल पर 31 जनवरी 2025 तक अपलोड कर दें. इसके अलावा अगर EPFO ने कोई अन्य जानकारी मांगी है, तो उसे 15 जनवरी 2025 तक उपलब्ध कराना होगा. यह कदम उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने उच्च पेंशन पाने के लिए आवेदन किया है ताकि उनका आवेदन जल्द से जल्द प्रोसेस किया जा सके.

इन बदलावों का उद्देश्य EPF सिस्टम को और भी सुविधाजनक, पारदर्शी और लाभकारी बनाना है. ये कदम आपके EPF खाते को बढ़ने में मदद करेंगे और भविष्य में आपके वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगे.

Also Read: 1 जनवरी 2025 से बदल गए एलपीजी से लेकर यूपीआई लिमिट तक के नियम, जानें अपने फायदे की बात

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article BPSC Protest: पटना में पुलिस और छात्रों के बीच हाथापाही, देखें वीडियो
Next article पीएलएआइ के तीन नक्सली गिरफ्तार
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel