[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PF का पैसा अब सीधे UPI से निकलेगा, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 

PF का पैसा अब सीधे UPI से निकलेगा, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 

0
PF का पैसा अब सीधे UPI से निकलेगा, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 
EPFO UPI Withdrawal

EPFO UPI Withdrawal: सरकार अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को एक ऐसी सुविधा देने जा रही है, जिससे पीएफ (PF) का पैसा निकालना बेहद आसान हो जाएगा. अब आप सीधे UPI के जरिए अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक, इस नई सुविधा का टेस्टिंग (ट्रायल) पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

इस नए सिस्टम से क्या बदलेगा?

अभी तक अगर आपको पीएफ का पैसा निकालना होता है, तो ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरना पड़ता है. इसके बाद वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग में कई दिनों का समय लगता है. लेकिन नए यूपीआई सिस्टम के आने के बाद पूरा तरीका बदल जाएगा. अब सदस्य ऑनलाइन ही यह चेक कर पाएंगे कि वे कितना पैसा निकाल सकते हैं. इसके बाद सीधे अपने यूपीआई पिन (UPI PIN) का इस्तेमाल करके, उस पैसे को तुरंत अपने लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे. इस पैसे का इस्तेमाल आप एटीएम से कैश निकालने या किसी भी डिजिटल पेमेंट के लिए तुरंत कर पाएंगे.

पीएफ से तुरंत पैसा कैसे निकलेगा?

यह नया सिस्टम ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे आप रोजमर्रा में गूगल पे, फोन पे या पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए कुछ बेहद आसान स्टेप्स होंगे:

  • सबसे पहले आपको अपने पीएफ अकाउंट में जाकर वह रकम देखनी होगी जिसे निकालने की इजाजत है. (ध्यान रहे कि आपके कुल पीएफ फंड का एक तय हिस्सा ही निकालने को मिलेगा, बाकी हिस्सा अकाउंट में सुरक्षित लॉक रहेगा.)
  • इसके बाद जो बैंक अकाउंट आपके ईपीएफओ रिकॉर्ड से जुड़ा है, उसी में पैसा ट्रांसफर होगा.
  • आपको बस अपना सीक्रेट यूपीआई पिन डालना होगा और ट्रांजैक्शन पूरा होते ही पैसा सीधे बैंक खाते में आ जाएगा. इससे कागजी कार्रवाई और लंबा इंतजार पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

क्या ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट भी बढ़ी है?

हां, सरकार ने आपातकालीन स्थितियों (जैसे बीमारी, पढ़ाई, शादी या घर की जरूरत) के लिए ऑटो-सेटलमेंट की सीमा को पहले ही 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है. इस सिस्टम में सारा काम कंप्यूटर के जरिए तीन दिनों के भीतर हो जाता है. अब नए यूपीआई सिस्टम के आने से यह प्रक्रिया और भी ज्यादा तेज हो जाएगी. 

व्हाट्सएप पर क्या नई सुविधा मिलने वाली है?

ईपीएफओ अगले एक महीने के भीतर व्हाट्सएप (WhatsApp) आधारित हेल्प डेस्क सेवा भी शुरू करने जा रहा है. इसके तहत:

  • आपको ईपीएफओ के वेरिफाइड व्हाट्सएप नंबर पर सिर्फ “Hello” लिखकर भेजना होगा. 
  • यह सर्विस स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी. 
  • यहां से आप अपना पीएफ बैलेंस, क्लेम का स्टेटस और हाल के ट्रांजैक्शन 24 घंटे में कभी भी चेक कर सकेंगे. 

यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए मददगार साबित होगी जिन्हें आधार वेरिफिकेशन या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) एक्टिवेट करने में दिक्कत आती है. सरकार के इस कदम से देश के करीब 7 करोड़ से ज्यादा पीएफ अकाउंट होल्डर्स को सीधा फायदा मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: हफ्ते-दो हफ्ते में कागजी कार्रवाई शुरू, सितंबर तक आ सकता है OpenAI का IPO 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel