[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business EPFO: बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पीएफ से निकाल सकते हैं पैसा, बस करना होगा ये काम

EPFO: बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पीएफ से निकाल सकते हैं पैसा, बस करना होगा ये काम

0
EPFO: बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पीएफ से निकाल सकते हैं पैसा, बस करना होगा ये काम
EPFO

EPFO Partial Amount Withdrawal: बच्चों की पढ़ाई-लिखाई आज के वक्त में काफी ज्यादा महंगी होती जा रही है. ऐसे में कई बार वित्तीय समस्या खड़ी हो जाती है. ऐसे में आपका ईपीएफओ खाता आपकी मदद कर सकता है. कर्मचारी भविष्य निधि में जमा पैसा वैसे तो रिटायरमेंट फंड या पेंशन फंड होता है. मगर, बेहद जरूरी होने पर आप इसमें से कुछ पैसों की निकासी कर. ईपीएफओ के द्वारा बच्चों की पढ़ाई, शादी या जमीन आदि के लिए अंशदान में पैसे की निकासी करने की इजाजत दी जाती है. आइये जानते हैं कि आप अपने फंड से पैसे की निकासी कैसे कर सकते हैं.

Read Also: मार्च में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, झट से प्लान करके निपटा लें अपना काम

पढ़ाई के लिए सकती 50% रकम

कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) से आप अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खाते में जमा राशि का 50 प्रतिशत तक राशि निकाल सकते हैं. लेकिन रुपये की निकासी आप तब ही कर सकते हैं जब आपने कम से कम सात सालों के लिए अपने ईपीएफओ खाते में अंशदान किया हो. नौकरी करते हुए आप अपने पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए अगर, ईपीएफओ खाते से पैसे की निकासी करते हैं तो उसके लिए आपको पीएफ निकासी फॉर्म 31 भरने की जरूरत होती है. इस फॉर्म को आप ऑनलाइन अपने खाते में लॉगइन करके भर सकते हैं. इसके साथ ही, अगर आपने होम लोन लिया है और उसे पूरा चुकाना चाहते हैं तो भी तीन साल अंशदान करने के बाद आप इसमें से पैसे निकाल सकते हैं.

पूरा फंड निकालने के लिए भरें फॉर्म 19

अगर आपको किसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना हो, काम के दौरान किसी हादसे का शिकार होने पर, कंपनी के बंद हो जाने पर या नौकरी छूट गयी है. ऐसे में आप आपने खाते से पूरे पैसों को निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फॉर्म 19 भरना होगा. इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं. एक तय समय में आपके खाते में पैसा आ जाता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel