रिटायरमेंट के बाद कितनी आएगी मंथली सैलरी? खुद ऐसे करें अपनी पेंशन का हिसाब

EPFO: रिटायरमेंट के बाद खर्चे की चिंता? अगर आप भी 2026 में रिटायर होने वाले हैं, तो जानिए EPFO की EPS स्कीम के तहत आपको हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी और क्या है इसका गणित.

By Abhishek Pandey | April 16, 2026 8:39 PM

EPFO: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए सबसे बड़ी चिंता बुढ़ापे की लाठी यानी ‘पेंशन’ को लेकर होती है. लेकिन अगर आपकी सैलरी से पीएफ (PF) कटता है, तो आपकी यह चिंता ईपीएफओ (EPFO) की एम्प्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) काफी हद तक दूर कर देती है.

अगर आप साल 2026 में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं, तो आइए समझते हैं कि आपके हाथ में हर महीने कितनी रकम आएगी.

कैसे बनती है आपकी पेंशन?

जब आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो वो दो हिस्सों में बंटता है:

  • EPF (भविष्य निधि): आपकी सैलरी का हिस्सा, जो रिटायरमेंट पर एकमुश्त (Lumpsum) मिलता है.
  • EPS (पेंशन स्कीम): कंपनी के योगदान का एक बड़ा हिस्सा इसमें जाता है, जो आपको मंथली पेंशन के रूप में मिलता है.
  • शर्त: इस पेंशन का लाभ लेने के लिए आपने कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी की हो.

शन निकालने का आसान फॉर्मूला

आपको किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं है, आप खुद इस फॉर्मूले से अपनी पेंशन चेक कर सकते हैं:

रिटायरमेंट के बाद कितनी आएगी मंथली सैलरी? खुद ऐसे करें अपनी पेंशन का हिसाब 2

सरकार के नियमों के मुताबिक, पेंशन कैलकुलेशन के लिए अधिकतम सैलरी की सीमा ₹15,000 तय की गई है. यानी आपकी बेसिक सैलरी कितनी भी ज्यादा हो, फॉर्मूले में ₹15,000 ही गिना जाएगा.

Also Read: ITR: टैक्स ‘जीरो’ है फिर भी ITR क्यों भरें? जानें नील रिटर्न फाइल करने के 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.