[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PF ऑफिस के चक्कर काटना करें बंद, घर बैठे मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

PF ऑफिस के चक्कर काटना करें बंद, घर बैठे मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

0
PF ऑफिस के चक्कर काटना करें बंद, घर बैठे मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
EPFO कैंपस (Photo: Website)

PF Balance Check: रिटायरमेंट के बाद की जमापूंजी यानी ईपीएफ (EPF) हर नौकरीपेशा कर्मचारी के लिए बुढ़ापे की लाठी जैसा है. पहले अपने ही पैसे की जानकारी लेने के लिए पीएफ ऑफिस की लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब वक्त बदल गया है. अगर आपके पास अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) है, तो आप चंद सेकंड में अपने मोबाइल से ही नीचे दिए गए तरीकों से पूरा बैलेंस देख सकते हैं.

ऑनलाइन पासबुक कैसे देखें?

सबसे भरोसेमंद तरीका EPFO की आधिकारिक वेबसाइट है. इसके लिए आप ‘EPF Passbook Portal’ पर जाएं. यहां अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें. इसके बाद अपनी ‘Member ID’ चुनें और ‘View Passbook’ पर क्लिक करें. आपके सामने आपकी जमा राशि और कंपनी द्वारा डाले गए योगदान की पूरी लिस्ट खुल जाएगी.

क्या मोबाइल ऐप से बैलेंस चेक संभव है?

जी हां, सरकार का UMANG App इस काम के लिए सबसे बेस्ट है. ऐप डाउनलोड करने के बाद EPFO सेक्शन में जाएं और ‘Employee Centric Services’ को चुनें. यहां ‘View Passbook’ पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे दर्ज करते ही आपकी पासबुक आपके फोन स्क्रीन पर होगी.

बिना इंटरनेट के बैलेंस कैसे जानें?

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है. आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल या SMS से बैलेंस जान सकते हैं:

  • मिस्ड कॉल: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर कॉल करें. एसएमएस के जरिए आपको बैलेंस मिल जाएगा.
  • SMS सेवा: अपने मोबाइल से 7738299899 पर EPFOHO UAN HIN लिखकर भेजें (HIN हिंदी भाषा के लिए है). इसके तुरंत बाद आपको अपनी कुल जमा राशि का मैसेज आ जाएगा.

इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपका UAN एक्टिवेट होना चाहिए और आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ रिकॉर्ड में लिंक होना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: हवाई सफर होगा सस्ता या महंगा? 60% फ्री सीटों के नियम पर एयरलाइंस और सरकार आमने-सामने

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel