[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business दुनिया के पहले ‘खरबपति’ बने एलन मस्क, इतनी दौलत कि भारत का पूरा गेहूं 35 बार खरीद लें

दुनिया के पहले ‘खरबपति’ बने एलन मस्क, इतनी दौलत कि भारत का पूरा गेहूं 35 बार खरीद लें

0
दुनिया के पहले ‘खरबपति’ बने एलन मस्क, इतनी दौलत कि भारत का पूरा गेहूं 35 बार खरीद लें
एलन मस्क

Elon Musk Net Worth : टेक जगत के दिग्गज एलन मस्क ने अमीरी के मामले में एक ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसे छूना फिलहाल किसी के बस की बात नहीं लग रही. मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) के अमेरिकी शेयर बाजार में धमाकेदार डेब्यू के बाद वे आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले ‘खरबपति’ (Trillionaire) बन गए हैं.

बीते शुक्रवार को स्पेसएक्स का 75 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आईपीओ लिस्ट हुआ, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में 19% का जोरदार उछाल आया. इस तेजी की बदौलत एलन मस्क की संपत्ति में सिर्फ एक दिन के भीतर 139 अरब डॉलर जुड़ गए. ‘

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स’ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मस्क की कुल नेटवर्थ अब 1.11 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है. जब मस्क की इस अकूत दौलत को समझने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए, तो ऐसे हैरान करने वाले तुलनात्मक आंकड़े सामने आए जो किसी की भी कल्पना से परे हैं.

आखिर कितना बड़ा होता है 1 ट्रिलियन डॉलर ?

भारतीय करेंसी के लिहाज से समझें तो आज के एक्सचेंज रेट (95.11) के मुताबिक, 1 ट्रिलियन डॉलर का मतलब लगभग 95.11 लाख करोड़ रुपये होता है. मस्क की कुल दौलत 1.11 ट्रिलियन डॉलर है, यानी भारतीय रुपयों में यह रकम 105.64 लाख करोड़ रुपये बैठती है.

इस विशाल रकम की ताकत को आप इन 4 अनोखे उदाहरणों से समझ सकते हैं.

  1. भारत की टॉप-10 कंपनियां भी पीछे छूटीं

यदि भारत की सबसे मूल्यवान 10 दिग्गज कंपनियों (जैसे रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक आदि) की कुल बाजार कीमत (Market Cap) को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो भी वे मस्क की अकेले की दौलत का मुकाबला नहीं कर सकतीं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के अनुसार, भारत की इन टॉप-10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 88.35 लाख करोड़ रुपये है, जबकि मस्क अकेले 105.64 लाख करोड़ रुपये के मालिक हैं.

  1. दुनिया के 172 देशों से ज्यादा पैसा

एलन मस्क की कुल संपत्ति दुनिया के 172 देशों की सालाना जीडीपी (GDP) से भी ज्यादा हो चुकी है. मस्क अब सिंगापुर, कतर, इजरायल, ताइवान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे अमीर और बेहद विकसित देशों की अर्थव्यवस्था से काफी आगे निकल चुके हैं. वे स्विट्जरलैंड ($1.15 ट्रिलियन) और पोलैंड ($1.13 ट्रिलियन) जैसे देशों की कुल अर्थव्यवस्था के बिल्कुल बराबर खड़े हैं.

  1. देश का पूरा गेहूं 35 बार खरीद सकते हैं मस्क

भारत में सालभर में जितना गेहूं पैदा होता है (करीब 110 से 115 मिलियन टन), अगर उसकी औसत कीमत 25 रुपये प्रति किलो मानकर कुल वैल्यू निकाली जाए, तो वह लगभग 2.7 से 2.9 लाख करोड़ रुपये बैठती है. मस्क के पास इतना पैसा है कि वे भारत की सालभर की पूरी गेहूं की फसल को एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे 35 बार खरीद सकते हैं.

  1. दुनिया के हर इंसान को दे सकते हैं ₹8000

मस्क की रईसी का अंदाजा इस बात से लगाइए कि अगर वे आज दुनिया की पूरी 8 अरब आबादी में से हर एक व्यक्ति की जेब में ₹8,000 डाल दें, तो भी उनकी जेब खाली नहीं होगी. ऐसा करने में उनके करीब 800 अरब डॉलर खर्च होंगे, जिसके बाद भी उनके पास 300 अरब डॉलर बच जाएंगे और वे तब भी दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने रहेंगे.

स्पेसएक्स के आईपीओ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड (Elon Musk Net Worth)

मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने इस आईपीओ के तहत करीब 55.56 करोड़ शेयर बेचे हैं. इस बंपर लिस्टिंग के साथ ही स्पेसएक्स अमेरिका की 7वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है और इसने मस्क की ही दूसरी दिग्गज कार कंपनी ‘टेस्ला’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड सऊदी अरब की तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ के नाम था, जिसने 25.6 अरब डॉलर जुटाए थे. स्पेसएक्स ने 75 अरब डॉलर के आईपीओ के साथ अरामको के रिकॉर्ड को लगभग तीन गुना के भारी अंतर से ध्वस्त कर दिया है.

Also Read : मिलिए देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री से, इनकी दौलत के आगे 10 राज्यों के CM भी रह गए पीछे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article भाजपा का ’12 साल बेमिसाल’ अभियान तेज, मोदी नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ : आनंद मिश्रा
Next article मामूली विवादों में खौफनाक कदम उठा रहे युवा, विशेषज्ञों ने मोबाइल एडिक्शन को बताया बड़ी वजह
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel