[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business संभलकर बनाएं घूमने का प्लान, जून से कम उड़ानें भरेंगी एयर इंडिया और इंडिगो

संभलकर बनाएं घूमने का प्लान, जून से कम उड़ानें भरेंगी एयर इंडिया और इंडिगो

0
संभलकर बनाएं घूमने का प्लान, जून से कम उड़ानें भरेंगी एयर इंडिया और इंडिगो
Domestic Flights Reduction India (Photo: ANI)

Domestic Flights Reduction India: अगर आप जून से अगस्त के बीच कहीं फ्लाइट से जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. देश की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस, एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo), अपनी घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) में कटौती करने जा रही हैं. ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जेट फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं. वहीं दूसरी तरफ, छुट्टियों का सीजन खत्म होने से यात्रियों की संख्या भी कम हुई है. इसी नुकसान से बचने के लिए दोनों कंपनियों ने यह बड़ा फैसला लिया है. 

आपको बता दें कि भारतीय घरेलू विमानन बाजार (Domestic Aviation Market) में इन दोनों एयरलाइंस की हिस्सेदारी 90% से ज्यादा है. ऐसे में उड़ानों में कटौती का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ सकता है. 

एयरलाइंस फ्लाइट्स में कितनी कटौती कर रही हैं?

एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में 15% तक की कमी करने की योजना बना रही है. वहीं, इंडिगो अपनी सर्विसेज में 5% से 7% तक की कटौती करेगी. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कंपनी हर हफ्ते औसतन 3,800 उड़ानों का संचालन करती है. इंडिगो की बात करें तो वह रोजाना लगभग 1,950 उड़ानें भरती है. राहत की बात यह है कि एयर इंडिया किसी भी रूट को पूरी तरह बंद नहीं करेगी, बल्कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हब से चलने वाली उड़ानों के फेरे (Frequencies) कम करेगी. यह कटौती 1 जून से शुरू होकर 31 अगस्त तक लागू रहेगी. 

उड़ानें कम करने के पीछे असली वजह क्या है?

इस फैसले के पीछे दो मुख्य कारण हैं. पहला कारण है विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भारी उछाल, जो एयरलाइंस के कुल ऑपरेटिंग खर्च का लगभग 40% होता है. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि पहले घरेलू फ्लाइट्स के लिए ATF की कीमत 80,000 रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो अब बढ़कर 1 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से ज्यादा हो गई है. अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) की दरें अलग होने से यह कीमत बदलती रहती है. इतनी महंगी दर पर उड़ानें चलाना कंपनियों के लिए फायदेमंद नहीं रह गया है. दूसरा कारण है कि स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने के बाद अब सफर करने वाले लोगों की तादाद कम हो गई है. 

क्या इंटरनेशनल रूट्स पर भी इसका असर पड़ा है?

हां, वैश्विक तनाव और एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बुरा असर पड़ा है.  इसकी वजह से घरेलू उड़ानों को मिलने वाले फीडर ट्रैफिक (कनेक्टिंग पैसेंजर्स) में कमी आई है. एयर इंडिया ने पहले ही अगस्त तक के लिए अपनी कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बंद या कम कर दिया है. कंपनी ने दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-शंघाई रूट्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को, टोरंटो, वैंकूवर, पेरिस, मेलबर्न, सिडनी, सिंगापुर और बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट्स के फेरे भी घटा दिए हैं. 

नुकसान से बचने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

घाटे को कम करने के लिए एयर इंडिया अतिरिक्त लागत कटौती (Cost-cutting) पर विचार कर रही है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कर्मचारियों को जबरन छुट्टी (Furlough) पर भेजने और बोनस को टालने जैसे उपायों पर चर्चा की गई है. दूसरी ओर, एयरलाइंस को राहत देने के लिए कुछ राज्य सरकारों ने कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार ने ATF पर वैट को 25% से घटाकर 7% (छह महीने के लिए) कर दिया है. वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी इस टैक्स को 18% से घटाकर 7% कर दिया है, जो 14 नवंबर तक लागू रहेगा. 

ये भी पढ़ें: विदेशों में दौड़ेगी अपनी ‘वंदे भारत’, जानिए भारतीय रेलवे का ये बड़ा गेम प्लान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel