[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 2000 Note: नहीं है बैंक में खाता… चिंता नहीं, ‍ऐसे बदल सकते हैं 2 हजार रुपये के नोट

2000 Note: नहीं है बैंक में खाता… चिंता नहीं, ‍ऐसे बदल सकते हैं 2 हजार रुपये के नोट

0
2000 Note: नहीं है बैंक में खाता… चिंता नहीं, ‍ऐसे बदल सकते हैं 2 हजार रुपये के नोट

2000 रुपये का नोट अब चलन से बाहर होने वाला हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस गुलाबी नोट की छपाई बंद करने का ऐलान कर दिया है. हालांकि बाजार में अभी करीब चार महीने तक यह चलन में रहेगा. इससे लेन देन भी किया जा सकता है. जिनके पास 2000 रुपये का नोट है वो 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक बैंक में इसे वापस कर सकते हैं, लेकिन एक बार में सिर्फ 10 नोट ही बदल सकते हैं. जाहिर है देश के सबसे बड़े नोट की बंदी से सबसे ज्यादा चिंता उन लोगों को हो रही है जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है.

नहीं है बैंक अकाउंट तो ऐसे बदलें नोट: अगर आपके पास भी दो हजार रुपये के नोट हैं लेकिन बैंक में खाता नहीं है तो अब चिंता की कोई बात नहीं. रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि वैसे लोग भी नोट बदल सकते हैं जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है. लेकिन बैंकों में कोई भी सिर्फ 10 नोट ही बदल सकते हैं. यानी एक बार में 20 हजार से ज्यादा मूल्य के 2000 रुपये के नोट नहीं बदले जा सकेंगे.

नोट बंदी से जुड़ी खास बातें

  • 23 मई से किसी भी बैंक में 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं.

  • 30 सितंबर तक बैंकों में नोट जमा किया जा सकता है.

  • एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट ही बदले जा सकते हैं, यानी 20 हजार रुपये

  • 2000 रुपये के नोट का अभी चलन बंद नहीं हुआ है.

  • बाजार में दो हजार रुपये के नोट से खरीद-बिक्री की जा सकती है.

Also Read: दिल्ली सरकार के अधिकारों पर केंद्र का अध्यादेश, एलजी के पास ट्रांसफर-पोस्टिंग का आखिरी फैसला

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ‘कालीघाट के चाचा’ के आवास पर ईडी ने मारा छापा
Next article Rs 2000 Note: जन धन खाताधारक दो हजार रुपये के कितने नोट जमा करा सकते हैं और कैसे?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel