[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मात्र ₹1 में घर लाएं डिजिटल गोल्ड की चमक, ऐसे शुरू करें सोने का इनवेस्टमेंट

मात्र ₹1 में घर लाएं डिजिटल गोल्ड की चमक, ऐसे शुरू करें सोने का इनवेस्टमेंट

0
मात्र ₹1 में घर लाएं डिजिटल गोल्ड की चमक, ऐसे शुरू करें सोने का इनवेस्टमेंट
डिजिटल सोना (Photo: AI)

Digital Gold: आज के समय में सोना खरीदना अब सिर्फ अमीर लोगों या बड़े इनवेस्टमेंट का काम नहीं रह गया है. बदलते दौर में ‘डिजिटल गोल्ड’ ने मिडिल क्लास और युवाओं के लिए इनवेस्टमेंट के रास्ते खोल दिए हैं. अगर आप भी भारी-भरकम गहने खरीदने के बजाय सुरक्षित और आसान तरीके से पैसा लगाना चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 

क्या है डिजिटल गोल्ड और यह कैसे काम करता है?

डिजिटल गोल्ड का मतलब है 24 कैरेट शुद्ध सोना, जिसे आप भौतिक रूप में नहीं बल्कि ऑनलाइन खरीदते हैं. जब आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे ऐप्स से सोना खरीदते हैं, तो उतना ही असली सोना सुरक्षित तिजोरियों (Vaults) में आपके नाम पर जमा कर दिया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप मात्र 1 रुपये से इनवेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं. यानी अब आपको 10 ग्राम सोने के पैसे जुटने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 

फिजिकल गोल्ड से बेहतर क्यों है डिजिटल ऑप्शन?

पारंपरिक सोने (गहने या सिक्के) के साथ सबसे बड़ी समस्या उसकी सुरक्षा और शुद्धता की होती है. घर में सोना रखने पर चोरी का डर रहता है और बैंक लॉकर के लिए आपको अलग से किराया देना पड़ता है.  डिजिटल गोल्ड में:

  • प्योरिटी की गारंटी: आपको हमेशा 99.9% शुद्ध 24 कैरेट सोना मिलता है. 
  • कोई मेकिंग चार्ज नहीं: गहनों की तरह इसमें भारी-भरकम मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता. 
  • आसान लिक्विडिटी: आप जब चाहें, अपने फोन से इसे लाइव मार्केट रेट पर बेचकर पैसे सीधे बैंक अकाउंट में पा सकते हैं. 

मुनाफा कितना और टैक्स का गणित क्या है?

आंकड़ों की मानें तो पिछले एक दशक में सोने ने लगभग 12.16% का सालाना रिटर्न दिया है, जो शेयर बाजार के मुकाबले काफी स्थिर माना जाता है. लेकिन इनवेस्टमेंट से पहले टैक्स को समझना जरूरी है. डिजिटल गोल्ड खरीदते समय आपको 3% GST देना होता है. यानी अगर आप 10,000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो 300 रुपये टैक्स में कट जाएंगे और 9,700 रुपये का ही सोना आपके खाते में जमा होगा. 

इनवेस्टमेंट से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

डिजिटल गोल्ड जितना आसान है, इसमें कुछ बारीकियां भी हैं. सबसे अहम बात यह है कि यह शेयर बाजार (SEBI) या RBI द्वारा पूरी तरह रेगुलेटेड नहीं है. इसलिए हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जैसे MMTC-PAMP या SafeGold के जरिए ही इन्वेस्ट करें. साथ ही, अगर आप डिजिटल गोल्ड को बाद में गहनों में बदलना चाहते हैं, तो उस समय आपको मेकिंग चार्ज और डिलीवरी फीस देनी होगी. 

ये भी पढ़ें: गोल्ड इन्वेस्टमेंट में न हो जाए नुकसान, अक्षय तृतीया पर इनवेस्टमेंट के लिए जानें सही ऑप्शन 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel