[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भीषण गर्मी में गच्चा खा गया डीजल, जून में 4 फीसदी घट गई बिक्री

भीषण गर्मी में गच्चा खा गया डीजल, जून में 4 फीसदी घट गई बिक्री

0
भीषण गर्मी में गच्चा खा गया डीजल, जून में 4 फीसदी घट गई बिक्री
Diesel

Diesel Demand: भीषण गर्मी के बीच जून महीने के दौरान देश में डीजल की डिमांड में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. वाहनों में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रमुख ईंधन डीजल की डिमांड में गिरावट आने के पीछे भीषण गर्मी में सैर-सपाटे के लिए की जाने वाली यात्राओं में कमी आना बताया जा रहा है. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, आम तौर पर गर्मी के मौसम में यात्राओं में बढ़ोतरी होने की वजह से डीजल की खपत बढ़ जाती है, लेकिन इस साल गर्मी के मौसम में इसकी डिमांड में गिरावट आ गई है.

डीजल की बिक्री में 3.9 फीसदी गिरावट

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डीजल की बिक्री 1 से 15 जून 2024 के दौरान पिछले साल की इसी अवधि मुकाबले 3.9 फीसदी की गिरावट आई है और यह 39.5 लाख टन रह गई है. देश में सबसे ज्यादा खपत वाले ईंधन की डिमांड में अप्रैल में 2.3 फीसदी और मार्च में 2.7 फीसदी की गिरावट आई थी. मई में इसमें 1.1 फभ्सदी की गिरावट आई थी.

दाम घटाने पर भी नहीं बढ़ी बिक्री

समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के अलावा गर्मी की फसल कटाई के मौसम और चिलचिलाती गर्मी के कारण कारों में एयर कंडीशनिंग की डिमांड बढ़ जाती है. इससे ईंधन की खपत बढ़नी चाहिए थी. हालांकि इस साल की गर्मी के मौसम में यह रुझान उलट गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च के मध्य में दो रुपये प्रति लीटर की कमी की गई, जिससे दरों में संशोधन का करीब दो साल लंबा अंतराल समाप्त हो गया, जिससे बिक्री में भी तेजी आनी चाहिए थी.

और पढ़ें: Budget 2024-25: उद्योग मंडलों के साथ 20 जून को बैठक करेंगी निर्मला सीतारमण

मई में 3.6 फीसदी घट गई पेट्रोल की बिक्री

रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल की बिक्री एक से 15 मई के दौरान 14.7 लाख टन खपत की तुलना में मासिक आधार पर 3.6 फीसदी की गिरावट आई. मई के पहले पखवाड़े में 35.4 लाख टन के मुकाबले डीजल की डिमांड मासिक आधार पर स्थिर रही. डीजल भारत में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है, जो सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत का लगभग 40 फीसदी है. देश में कुल डीजल बिक्री में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 70 फीसदी है. यह हार्वेस्टर और ट्रैक्टर सहित कृषि क्षेत्रों में उपयोग किया जाने वाला प्रमुख ईंधन है. विमान ईंधन की डिमांड एक से 15 जून 2024 के बीच सालाना आधार पर 2.3 फीसदी बढ़कर 331,000 टन हो गई. रसोई गैस एलपीजी की डिमांड एक से 15 जून के दौरान की सालाना आधार पर 0.1 फीसदी बढ़कर 12.4 लाख टन हो गई.

और पढ़ें: म्यूचुअल फंड से निवेशक मालामाल, नए खातों में आ गई बाढ़

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article EVM पर नहीं थम रहा विवाद, मस्क और बीजेपी नेता के बीच वार-पलटवार, EC के जवाब के बाद भी विपक्ष का हमला जारी
Next article EVM क्या सच में हैक किया जा सकता है? जानिए कहां बनता है यह और क्या होता है इसमें
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel