[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Dhanteras: धनतेरस पर सोने की ऊंची कीमतों ने घटाई बिक्री, कारोबार में 10% की कमी का अनुमान

Dhanteras: धनतेरस पर सोने की ऊंची कीमतों ने घटाई बिक्री, कारोबार में 10% की कमी का अनुमान

0
Dhanteras: धनतेरस पर सोने की ऊंची कीमतों ने घटाई बिक्री, कारोबार में 10% की कमी का अनुमान
Dhanteras

Dhanteras: सोने की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों ने इस बार धनतेरस की बिक्री को धीमा कर दिया है, और उद्योग विशेषज्ञों का अनुमान है कि बिक्री में मात्रा के हिसाब से 10 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है.

इस वर्ष सोने की कीमतों में 33 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है. बुधवार को दोपहर 1:11 बजे तक मनाए जाने वाले धनतेरस के शुभ अवसर पर, परंपरागत रूप से सोने, चांदी और बर्तनों की खरीदारी की जाती है. सर्राफा व्यापारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर अधिक ग्राहकों की अपेक्षा है. राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें बढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं, जबकि पिछले साल धनतेरस पर यह 61,200 रुपये थी. इसी तरह, चांदी की कीमतें भी 35 प्रतिशत बढ़कर 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं, जो पिछले साल 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम थीं.

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष संयम मेहरा ने कहा कि ऊंची कीमतों के बावजूद खरीदारी का रुझान अच्छा है. मात्रा के लिहाज से 10 प्रतिशत कमी की उम्मीद है, जबकि मूल्य में यह 20 प्रतिशत अधिक हो सकता है.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष छोटे वजन के सोने के सिक्के, चेन, झुमके और कंगन जैसी हल्के वजन की वस्तुएं अधिक खरीदी जा रही हैं. मेहरा ने उम्मीद जताई कि बुधवार दोपहर तक त्योहार के चलते कारोबार में और वृद्धि देखी जा सकती है.

Also Read: कितनी अमीर है जया किशोरी, एक कथा के फीस सुनकर होश उड़ जाएंगे

Also Read: छठ पूजा पर घर आने वाले जान लें काम की बात,1 नवंबर से बदल जाएंगे नियम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article लोकतंत्र को ठीक रखने में सीएम सफल : नीरज कुमार
Next article 24 घंटे के अंदर कांकसा में डायरिया से दो महिलाओं की मौत, चार अन्य बीमार
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel