[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Aadhaar Card Update: आधार कार्ड फ्री अपडेट पर आई बड़ी खबर, यूआईडीएआई का ये है प्लान

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड फ्री अपडेट पर आई बड़ी खबर, यूआईडीएआई का ये है प्लान

0
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड फ्री अपडेट पर आई बड़ी खबर, यूआईडीएआई का ये है प्लान
आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करना बेहद आसान

Aadhaar Card: आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने को लेकर यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की ओर से बड़ी खबर आई है. वह यह है कि यूआईडीएआई ने फ्री में आधार अपडेट कराने की आखिरी डेट बढ़ा दी है. आधार को फ्री में अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2024 यानी आज रात 12 बजे तक थी, लेकिन यूआईडीएआई ने इसे बढ़ा दिया है. बढ़ी हुई आखिरी तारीख के अनुसार, अब लोग 14 दिसंबर 2024 तक अपने आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं. यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने देश के लाखों लोगों को राहत देते हुए आखिरी तारीख 14 दिसंबर कर दिया है. आइए जानते हैं कि आधार कार्ड को फ्री में ऑनलाइन कैसे अपडेट किया जा सकता है.

10 साल पहले बनाए आधार कार्ड होंगे अपडेट

हिंदी के समाचार चैनल आजतक की वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 10 साल से अधिक समय पहले बनाए गए फ्री में आधार कार्ड को अपडेट कराने सुविधा दे रही है. इसकी आखिरी तारीख आज 14 सितंबर 2024 को समाप्त हो रही थी. अब प्राधिकरण ने इसकी आखिरी डेट को आगे बढ़ाते हुए 14 दिसंबर 2024 कर दिया है. हालांकि, प्राधिकरण की ओर से आधार को फ्री में अपडेट कराने के लिए पहले भी कई बार अभियान चलाया गया है. डेट बढ़ाए जाने के बाद अब लोग अगले तीन महीने तक अपने आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं. प्राधिकरण ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दिया है.

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल जल्द होंगे सस्ते, दिवाली तक मिल सकती है खुशखबरी

ऐसे कर सकते हैं आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट

  • आधार को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको https://uidai.gov.in/ पर लॉगइन करना होगा.
  • इसके बाद आपको माई आधार पोर्टल पर जाना होगा.
  • यहां जाने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी का इस्तेमाल करते हुए लॉगइन करना होगा.
  • इसके बाद अपनी डिटेल की जांच करें और डिटेल ठीक है, तो सही वाले बॉक्स पर टिक करें.
  • डेमोग्राफिक जानकारी गलत मिलने पर ड्रॉप-डाउन मेन्यू से पहचान दस्तावेज का चयन करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इन दस्तावेजों का जेपीईजी, पीएनजी और पीडीएफ के रूप में ही अपलोड किया जा सकता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Chanakya Niti: जीते जी इस तरह के लोगों को कभी नहीं मिलती सुख और खुशी, कष्ट से भरा रहता है जीवन
Next article King vs Love & War: ईद 2026 पर किया बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और रणबीर कपूर की होगी टक्कर, जानें डिटेल्स
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel