[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business DA Hike Latest News: कोयलाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़कर 42.3 फीसदी हुआ

DA Hike Latest News: कोयलाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़कर 42.3 फीसदी हुआ

0
DA Hike Latest News: कोयलाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़कर 42.3 फीसदी हुआ

DA Hike Latest News: कोयलाकर्मियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है. सातवें वेतनमान (7th Pay Commission Latest News) का लाभ ले रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों से पहले कोयलाकर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि (Dearness Allowance Hike) कर दी गयी है. अब उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 42.3 फीसदी हो गया है. यह केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता से ज्यादा है. कोयलाकर्मियों का महंगाई भत्ता 1 मार्च 2023 से लागू हो गया है. यह 31 मई 2023 तक लागू रहेगा.

कोल इंडिया ने जारी की अधिसूचना

कोल इंडिया (Coal India) के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. उधर, केंद्रीय कर्मचारी अब भी महंगाई भत्ते में वृद्धि (DA-DR Hike News) का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान 15 मार्च को किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है.

Also Read: 7th Pay Commission: बकाया डीए की मांग पर बंगाल के सरकारी कर्मचारियों ने किया पेन डाउन
केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद

अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि होती है, तो उनका डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जायेगा. वहीं, कोयलाकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 42.3 फीसदी हो गया है, जो केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता से मामूली ज्यादा है. बता दें कि केंद्र सरकार महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि करती है.

AICPI के आधार पर बढ़ता है डीए-डीआर

कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है. महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से AICPI के आंकड़े जारी किये जाने के बाद होता है. इसी के आधार पर डीए की गणना होती है. डीए-डीआर में साल में दो बार यानी 6 महीने में एक बार रिवीजन होता है. अमूमन जनवरी के महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में और जुलाई के डीए-डीआर का ऐलान सितंबर-अक्टूबर में किया जाता है.

Also Read: 7th Pay Commission: महंगाई भत्ते पर आया बड़ा अपडेट, वित्त मंत्री ने 3 फीसदी DA बढ़ाने का किया ऐलान
15 मार्च को कैबिनेट में लग सकती है मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 15 मार्च को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में वृद्धि पर मुहर लग सकती है. 1 मार्च को कैबिनेट में 4 फीसदी डीए बढ़ाने पर सहमति बन गयी थी, लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया. बता दें कि डीए अगर 42 फीसदी हो जाता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी वालों का महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जायेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article UP Congress के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ वारंट जारी, 20 मार्च को सुनवाई, जानें पूरा मामला
Next article Pulwama Attack: शहीदों की वीरांगनाओं पर राजस्थान में बवाल, जयपुर में BJP का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel