[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है आधिकारिक घोषणा

DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है आधिकारिक घोषणा

0
DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है आधिकारिक घोषणा
सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

DA Hike: साल 2025 की दूसरी छमाही का पहला महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी की चर्चा भी तेज हो गई है. सभी कर्मचारियों की नजर इस बात पर टिकी है कि इस बार उनका DA कितने प्रतिशत बढ़ेगा.

AICPI आंकड़े से बढ़ी उम्मीदें

औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) की ताजा रिपोर्ट ने DA वृद्धि की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है. मई 2025 में सूचकांक में 0.5 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह बढ़कर 144 अंक पर पहुंच गया है.

  • मार्च 2025: 143
  • अप्रैल 2025: 143.5
  • मई 2025: 144
  • अगर जून 2025 में भी इसमें 0.5 अंक की बढ़ोतरी होती है, तो माना जा रहा है कि DA में 4% तक की बढ़ोतरी संभव है.

कितना बढ़ सकता है DA?

अगर मोदी सरकार जुलाई 2025 से 4% का इजाफा करती है, तो मौजूदा 55% DA बढ़कर 59% हो जाएगा. यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत और दिवाली जैसे त्योहार के समय वेतन में ज़बरदस्त बढ़ोतरी जैसा उपहार साबित हो सकता है.

  • वर्तमान DA: 55%
  • संभावित नया DA: 59%
  • लाभार्थी: 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स

कब हो सकती है घोषणा?

सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सितंबर या अक्टूबर 2025 में इसका ऐलान हो सकता है. अगर सरकार यह ऐलान दिवाली से पहले करती है, तो नया DA 1 जुलाई 2025 से लागू किया जा सकता है. पिछली बार भी DA दरें 1 जनवरी 2025 से लागू की गई थीं.

8th Pay Comission: लागू होने में देरी तय?

सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी तक कमेटी का गठन नहीं हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि अगस्त 2025 के अंत तक समिति का गठन कर लिया जाएगा.अगर सब कुछ तय समय पर चलता है तो 2027 के मध्य तक 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है.

इसके तहत वेतन ढांचे, भत्तों और प्रमोशन सिस्टम में बड़े बदलाव होने की संभावना है. कुल मिलाकर, 2025 की दूसरी छमाही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत और उम्मीद दोनों लेकर आ सकती है. यदि सरकार DA में 4% की बढ़ोतरी करती है तो यह वेतन और पेंशन दोनों में सीधा लाभ देगा और त्योहारों के मौसम में खर्च के लिए बड़ी राहत होगी.

Also Read: बेटी की शादी या पढ़ाई, अब चिंता नहीं, LIC योजना से रोज ₹121 बचाकर जुटाएं ₹27 लाख

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Shefali Jariwala के निधन के बाद ‘कांटा लगा’ को मेकर्स ने किया रिटायर, भड़की सोना मोहपात्रा ने लगाया मौत से PR कमाने का आरोप
Next article How To Grow Bottle Gourd: घर की छत या बालकनी में ऐसे उगाएं ताजी और हरी-भरी लौकी
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel