[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business क्रिप्टो फ्रॉड से बचना है आसान, बस इन बातों का रखें खास ख्याल

क्रिप्टो फ्रॉड से बचना है आसान, बस इन बातों का रखें खास ख्याल

0
क्रिप्टो फ्रॉड से बचना है आसान, बस इन बातों का रखें खास ख्याल
क्रिप्टोकरेंसी की फोटो (Photo: Freepik)

Crypto Wallet Security: ज्यादातर लोग क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए हफ्तों रिसर्च करते हैं, लेकिन उसे सुरक्षित रखने के मामले में लापरवाही बरतते हैं. अक्सर लोग क्रिप्टो खरीदकर उसे एक्सचेंज (Exchange) पर ही छोड़ देते हैं. असल में, यह निवेश नहीं बल्कि एक बड़ा जोखिम है. ओपन वॉलेट (Open Wallet) के को-फाउंडर मितुल मनीष के अनुसार, क्रिप्टो की दुनिया में सुरक्षा ही असली पर्सनल फाइनेंस हाइजीन है. अगर आप अपने डिजिटल एसेट्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये बातें जानना आपके लिए बेहद जरूरी हैं. 

एक्सचेंज पर क्रिप्टो छोड़ना खतरनाक क्यों है?

गुडरिटर्न्स के रिपोर्ट के अनुसार, जब आपका क्रिप्टो किसी एक्सचेंज पर होता है, तो उसकी ‘प्राइवेट की’ (Private Key) आपके पास नहीं बल्कि एक्सचेंज के पास होती है. अगर एक्सचेंज हैक हो जाए, दिवालिया हो जाए या विड्रॉल रोक दे, तो आप अपने पैसे नहीं निकाल पाएंगे. मितुल मनीष कहते हैं, “प्राइवेट की ही वह चाबी है जो आपके फंड पर आपका हक साबित करती है. इसके बिना आप सिर्फ स्क्रीन पर एक नंबर देख रहे हैं, असली कंट्रोल आपके हाथ में नहीं है.”

सीड फ्रेज (Seed Phrase) को कैसे बचाएं?

जब आप अपना वॉलेट बनाते हैं, तो आपको 12 या 24 शब्दों का एक ‘सीड फ्रेज’ मिलता है. यह आपके वॉलेट का मास्टर पासवर्ड है. उस पासवर्ड को आप:

  • लिखकर रखें: इसे कागज पर लिखें और सुरक्षित जगह रखें. 
  • डिजिटल सेव न करें: कभी भी इसकी फोटो न खींचें, न ही इसे ईमेल या क्लाउड नोट्स में सेव करें. 
  • किसी को न दें: कोई भी असली कंपनी या सपोर्ट टीम आपसे आपका सीड फ्रेज नहीं मांगेगी. जो मांगे, समझ लें की वो फ्रॉड है. 

हॉट वॉलेट और कोल्ड स्टोरेज में क्या फर्क है?

इंटरनेट से जुड़े वॉलेट को ‘हॉट वॉलेट’ कहते हैं, जो रोजाना छोटे लेन-देन के लिए ठीक हैं. लेकिन अगर आपके पास बड़ी रकम है, तो उसे ‘कोल्ड स्टोरेज’ (Hardware Wallet) में रखें. ये डिवाइस इंटरनेट से नहीं जुड़ते, इसलिए इन्हें हैक करना लगभग नामुमकिन है. मितुल के अनुसार, “हार्डवेयर वॉलेट सेटअप करने में सिर्फ 20 मिनट लगते हैं, और यह आपकी सालों की कमाई को सुरक्षित रख सकता है.”

धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें?

आजकल हैकर्स तकनीक से ज्यादा लोगों के दिमाग से खेलते हैं. वे फेक ऐप या नकली कस्टमर केयर बनकर आपको फंसा सकते हैं. उनसे बचने के लिए आप: 

  1. SMS की जगह ऐप इस्तेमाल करें: 2FA (Two-Factor Authentication) के लिए SMS के बजाय गूगल ऑथेंटिकेटर जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करें. 
  2. जल्दबाजी न करें: स्कैमर्स हमेशा आपको डराकर जल्दी फैसला लेने पर मजबूर करेंगे. शांति से सोचें. 
  3. एड्रेस चेक करें: किसी को क्रिप्टो भेजते समय वॉलेट एड्रेस के एक-एक अक्षर को ध्यान से मिलाएं. 

ये भी पढ़ें: 40 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट, क्या सोने में निवेश का यह है सही मौका?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel