[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business जीएसटी कटौती पर आया क्रिसिल का बड़ा बयान, 5 से 6% बढ़ेगी टू व्हीलर्स की बिक्री

जीएसटी कटौती पर आया क्रिसिल का बड़ा बयान, 5 से 6% बढ़ेगी टू व्हीलर्स की बिक्री

0
जीएसटी कटौती पर आया क्रिसिल का बड़ा बयान, 5 से 6% बढ़ेगी टू व्हीलर्स की बिक्री
जीएसटी दरों में कटौती से दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद.

Crisil on GST: वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की ओर से उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती करने के बाद रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ओर से बड़ा बयान जारी किया गया है. रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि जीएसटी दरों में कटौती के बाद चालू वित्त वर्ष 2025-26 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 5 से 6% तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा है कि यात्री वाहनों की बिक्री में 2 से 3% तक ही बढ़ोतरी हो सकती है.

ऑटोमोबाइल सेक्टर की मांग में आएगी तेजी

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में कहा है कि जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर 2025 से प्रभावी हो जाएंगी. इसके बाद देश में केवल दो ही दर 5% और 18% रह जाएंगी. इन दोनों नए स्लैब से ऑटोमोबाइल सेक्टर में मांग में एक बार फिर से तेजी आने की उम्मीद है. क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा, “जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलने से वाहनों की कीमतों में 5 से 10% (छोटे यात्री वाहनों पर 30,000-60,000 रुपये और दोपहिया वाहनों पर 3,000-7,000 रुपये) की कमी आने की उम्मीद है.”

त्योहारों में दिखेगा कटौती का असर

अनुज सेठी ने कहा, ‘‘नवरात्रि और आगामी त्योहारों को देखते हुए इस दर कटौती से बाजार की धारणा को बल मिलेगा. नए उत्पादों की पेशकश, कम ब्याज दरों और बेहतर सामर्थ्य से मोटर वाहन क्षेत्र में दूसरी छमाही में मजबूती आनी चाहिए.’’

अप्रैल में स्थिर रही दोपहिया वाहनों की ब्रिकी

बयान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 5 से 6% की वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री में 2 से 3% बढ़ सकती है. अप्रैल-अगस्त अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर शून्य से 1% के साथ लगभग स्थिर रही, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री में 3 से 4% की गिरावट आई.

इसे भी पढ़ें: ट्रंप परिवार का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन, जो राष्ट्रपति ने भारत के साथ तोड़ा संबंध?

नए जीएसटी स्लैब में कितने घटेंगे दाम

संशोधित जीएसटी स्लैब के तहत, छोटे यात्री वाहनों खासकर 350 सीसी तक के दोपहिया वाहन (इस सेगमेंट की बिक्री का लगभग 90%), वाणिज्यिक वाहन (सीवी) और तिपहिया वाहनों पर कर की दरें 28% से घटकर 18% हो जाएंगी. क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार, मीडियम और बड़े यात्री वाहनों की कीमतों में भी 3 से 7% की कटौती होगी, जबकि ट्रैक्टर पर कर की दरें 12% और 28% से घटकर 5% और 18% हो जाएंगी. वाणिज्यिक वाहनों के लिए कम जीएसटी से एक अक्टूबर 2025 से अनिवार्य एसी केबिन का प्रावधान लागू होने से लागत में होने वाली बढ़ोतरी की भरपाई हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Indian Railway: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानें कैसे होगी बुकिंग

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article समाजसेवी अजहर इस्लाम ने एक गरीब महिला को दिया नया घर
Next article Patna News: पटना के फतुहा में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 70 मजदूर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel