[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं क्रेडिट कार्ड के ये नियम, आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी

1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं क्रेडिट कार्ड के ये नियम, आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी

0
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं क्रेडिट कार्ड के ये नियम, आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी
Credit Card Rules

Credit Card: 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है. यह नया कानून क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव और सख्त नियम लेकर आ रहा है. अगर आप भी प्लास्टिक मनी (क्रेडिट कार्ड) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए जानना बेहद ज़रूरी हैं.

बड़े खर्चों पर रहेगी टैक्स विभाग की पैनी नज़र

अब आपकी शॉपिंग और खर्चों की रिपोर्ट सीधे इनकम टैक्स विभाग के पास जाएगी. नए नियमों के मुताबिक:

  • अगर आप एक साल में कार्ड से 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च करते हैं, तो बैंक इसकी जानकारी विभाग को देगा.
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का 1 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कैश (नकद) में करते हैं, तो आप जांच के दायरे में आ सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट से बनेगा PAN कार्ड

नया नियम आपके लिए एक राहत भी लेकर आया है. अब आपको PAN कार्ड बनवाने के लिए पते के सबूत (Address Proof) के तौर पर भटकना नहीं होगा. आप अपने पिछले 3 महीने का क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट पते के प्रमाण के रूप में दे सकते हैं, बशर्ते उसमें आपका वर्तमान पता सही दर्ज हो.

कार्ड से टैक्स भरने की सुविधा, पर जेब पर पड़ेगा बोझ

सरकार अब आपको क्रेडिट कार्ड के ज़रिए अपना इनकम टैक्स जमा करने की इजाजत देगी. हालांकि, यह सुविधा मुफ्त नहीं होगी. बैंक इस पर अतिरिक्त शुल्क या ब्याज वसूल सकते हैं, जिससे आपका कुल टैक्स बिल थोड़ा महंगा हो सकता है.

ऑफिस के कार्ड से पर्सनल शॉपिंग पड़ सकती है महंगी

  • अगर आपकी कंपनी ने आपको बिजनेस कार्ड दिया है, तो सावधान हो जाइए.
  • अगर आप कंपनी के कार्ड से अपना निजी खर्च (पर्सनल शॉपिंग या बिल) करते हैं, तो उस रकम पर आपको टैक्स देना होगा.
  • ऑफिस के काम जैसे बिजनेस मीटिंग या ट्रैवल पर होने वाले खर्च पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

बिना PAN नहीं मिलेगा नया क्रेडिट कार्ड

अब पारदर्शिता बढ़ाने के लिए PAN कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आप नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो बिना PAN के बैंक आपकी अर्जी स्वीकार नहीं करेंगे. इससे आपके हर बड़े ट्रांजैक्शन को सीधे आपके टैक्स रिकॉर्ड से जोड़ा जा सकेगा.

Also Read: साल में 5 चालान हुए तो हाथ से जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, बदल गए नियम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel