[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Corona Virus effects : तेल की कीमतें गिरने की वजह से खाड़ी देशों के शेयर बाजार में हाहाकार

Corona Virus effects : तेल की कीमतें गिरने की वजह से खाड़ी देशों के शेयर बाजार में हाहाकार

0
Corona Virus effects : तेल की कीमतें गिरने की वजह से खाड़ी देशों के शेयर बाजार में हाहाकार

दुबई : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का असर रविवार को खाड़ी देशों के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला, जबकि पिछले हफ्ते वैश्विक बाजार भी इसकी वजह से बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे. खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) में शामिल सातों शेयर बाजार रविवार को गिरावट के रुख के साथ खुले. यह शेयर बाजार खाड़ी देशों में शुक्रवार और शनिवार को सप्ताहांत पर बंद रहने के बाद रविवार को खुले.

कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चली गयी हैं. क्षेत्र के सबसे बड़े और दुनिया के शीर्ष 10 शेयर बाजारों में शामिल सऊदी अरब का शेयर बाजार 3.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला. कुवैत बोरसा में शामिल सभी शेयर सूचकांक 10 प्रतिशत गिर गये. पिछले हफ्ते राष्ट्रीय अवकाश के चलते कुवैत का शेयर बाजार बंद रहा.

दुबई फाइनेंशियल मार्केट में 4.3 प्रतिशत और अबू धाबी के शेयर बाजार में 3.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी. कतर स्टॉक एक्सचेंज में 0.6 प्रतिशत और बहरीन के शेयर बाजार में 2.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. ओमान में मस्कट सिक्युरिटीज मार्केट 0.6 प्रतिशत घट गया. खाड़ी देशों में कोरोना वायरस के अब तक 115 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से अधिकतर मामले ईरान से लौटकर आने वाले तीर्थयात्रियों से जुड़े हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel