[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 2025 में 40% रिटर्न के बाद अब 2026 में भी तांबे की कीमतों में आया उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट

2025 में 40% रिटर्न के बाद अब 2026 में भी तांबे की कीमतों में आया उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट

0
2025 में 40% रिटर्न के बाद अब 2026 में भी तांबे की कीमतों में आया उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट
Copper Price Today

Copper Price Today: कमोडिटी मार्केट में इन दिनों सिर्फ सोना और चांदी ही नहीं, बल्कि तांबा (Copper) भी सुर्खियां बटोर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों के कारण कल बाजार में जो हलचल मची थी, उससे तांबे के प्राइस पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. हालांकि, तांबे की कीमतें एक बार फिर रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जा रही हैं.

तांबे की कीमतों में कितना आया उछाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में तांबे की कीमतें कल की गिरावट से उबरकर 5.8315 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं. अगर भारतीय बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले कारोबारी दिन तांबा ₹1273.40 प्रति किलो पर बंद हुआ था. आपको बता दें कि साल 2025 में तांबे ने 40% का जबरदस्त रिटर्न दिया था और 2026 में भी यह तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है.

क्यों बढ़ रही है तांबे की मांग?

तांबे की कीमतों में तेजी आने के पीछे कई बड़े कारण हैं:

  • इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV), डेटा सेंटर्स और सोलर एनर्जी जैसे प्रोजेक्ट्स में तांबे का भारी इस्तेमाल हो रहा है.
  • मांग के मुकाबले तांबे की सप्लाई कम है, जिससे इसके रेट बढ़ रहे हैं.
  • ग्लोबल टेन्शन और ट्रेड वॉर के डर से निवेशक अब रिस्की मार्केट के बजाय तांबे जैसी धातुओं में पैसा लगाना सुरक्षित मान रहे हैं.

इन्वेस्टर्स का तांबे पर बढ़ा भरोसा

मार्केट में बढ़ती कीमतों को देखते हुए व्यापारियों ने तांबे का स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया है. शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज के गोदामों में तांबे का भंडार दिसंबर की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है. इंवेस्टर्स और व्यापारी दोनों ही इस मेटल पर भरोसा जता रहे हैं, यही वजह है कि इसके दाम लगातार नई ऊंचाई छू रहे हैं.

Also Read: सोने-चांदी की कीमतों में आई हल्की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज की ताजा रेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel