[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Cigarette Price Hike: सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका! अब जेब होगी और हल्की

Cigarette Price Hike: सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका! अब जेब होगी और हल्की

0
Cigarette Price Hike: सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका! अब जेब होगी और हल्की
Cigarette Price Hike

Cigarette Price Hike: पान मसाला और सिगरेट का सेवन करने वालों को बड़ा झटका लग सकता है. एक फरवरी से इनके दामों में इजाफा हो गया है. इसी के साथ LPG सिलेंडर और टोल टैक्स फास्ट टैग के नियम भी बदलने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने वाली हैं.

1 फरवरी से क्या बदलेगा?

अगले महीने से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर 40% के सबसे ऊंचे GST स्लैब के ऊपर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और सेस (Cess) लगाया जाएगा. यह मौजूदा ढांचे (28% GST + कंपेनसेशन सेस) की जगह लेगा. सेंट्रल एक्साइज एक्ट में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब सिगरेट पर प्रति स्टिक एक्साइज ड्यूटी लगेगी. यह ड्यूटी सिगरेट की लंबाई के हिसाब से तय होगी.

सिगरेट कितनी महंगी होंगी?

  • सिगरेट की कीमत में बढ़ोतरी उसकी लंबाई और किस्म पर निर्भर करेगी.
  • 65 mm तक की छोटी बिना फिल्टर सिगरेट पर लगभग 2.05 रुपये प्रति स्टिक अतिरिक्त ड्यूटी लगेगी.
  • 65 mm तक की छोटी फिल्टर सिगरेट पर लगभग 2.10 रुपये प्रति स्टिक अतिरिक्त टैक्स लगेगा.
  • मध्यम लंबाई (65–70 mm) की सिगरेट पर 3.60 रुपये से 4 प्रति रुपये स्टिक तक अतिरिक्त ड्यूटी होगी.
  • लंबी और प्रीमियम सिगरेट (70- 75 mm) पर करीब 5.40 रुपये प्रति स्टिक का ज्यादा टैक्स लगेगा.
  • अजीब या नॉन-स्टैंडर्ड डिजाइन वाली सिगरेट पर सबसे ज्यादा टैक्स लगेगा. करीब 8.50 रुपये प्रति स्टिक.

क्यों आया ये बदलाव? समझिए कारण 

सेंट्रल एक्साइज एक्ट 2025 के पास होने के कारण सरकार ने 1 फरवरी से सिगरेट पर नया टैक्स स्ट्रक्चर लागू किया है. इसके तहत अब सिगरेट पर 40% GST के अलावा अलग से एक्साइज ड्यूटी भी वसूली जाएगी. पहले जो “कंपनसेशन सेस” लगता था, उसकी जगह अब प्रति स्टिक एक्साइज ड्यूटी लागू कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें- Budget 2026: क्या आज चमकेगी आपकी किस्मत? सोने-चांदी की कीमतों पर वित्त मंत्री ले सकती हैं फैसला

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Budget 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की अगली स्पोर्टिंग सुपरपावर? जानें कैसा हो सकता है खेल बजट
Next article अबुआ दिशोम बजट के लिए यूपीएससी अभ्यर्थी की 8 मांगें मंजूर, आप भी दे सकतें है अपना सुझाव
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel