[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business क्या आपका भी बैंक में कोई काम फंसा है? अगले 7 दिनों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी डिटेल

क्या आपका भी बैंक में कोई काम फंसा है? अगले 7 दिनों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी डिटेल

0
क्या आपका भी बैंक में कोई काम फंसा है? अगले 7 दिनों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी डिटेल
Bank Holiday 2026

Bank Holiday 2026: अगर आप अगले हफ्ते बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. अक्सर लोग बिना जानकारी के बैंक पहुँच जाते हैं और वहां ताला लटका मिलता है. रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया है कि 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच अलग-अलग वजहों से बैंक बंद रहेंगे. इसलिए घर से निकलने से पहले चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं.

इन महापुरुषों की जयंती पर रहेगा अवकाश

अगले हफ्ते की शुरुआत में ही छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 23 जनवरी (शुक्रवार) को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) और ओडिशा के क्रांतिकारी वीर सुरेंद्र साई की जयंती के मौके पर अगरतला, कोलकाता और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ ही कई राज्यों में सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी का त्योहार भी मनाया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर कामकाज प्रभावित रहेगा.

शनिवार से सोमवार तक लगातार बंदी

23 जनवरी की क्षेत्रीय छुट्टियों के बाद, 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार है, जिस वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन रविवार की छुट्टी है और फिर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश है. यानी कई शहरों में शुक्रवार से सोमवार तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रह सकते हैं. ऐसे में कैश की किल्लत या जरूरी कागजी काम के लिए आपको पहले से तैयारी करनी होगी.

आम आदमी के लिए काम की बात

अगर आपका कोई ऐसा काम है जो बैंक जाए बिना नहीं हो सकता, जैसे केवाईसी (KYC) या चेक क्लियरेंस, तो उसे समय रहते निपटा लें. हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक की शाखाएं बंद होने पर भी आपकी ऑनलाइन बैंकिंग, UPI पेमेंट और ATM सेवाएं चालू रहेंगी. पैसों के लेन-देन के लिए आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कागजी कामों के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.

Also Read: साल में एक बार कटेंगे 20 रुपए और मिलेगा 2 लाख रुपए तक एक्सीडेंटल कवर, क्या आपने कराया PMSBY का रजिस्ट्रेशन? यहां देखें पूरी डिटेल्स

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel