[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एक अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंको के चेकबुक और पासबुक, IFSC कोड भी हो जाएगा इनवैलिड, जानें पूरा डिटेल्स

एक अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंको के चेकबुक और पासबुक, IFSC कोड भी हो जाएगा इनवैलिड, जानें पूरा डिटेल्स

0
एक अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंको के चेकबुक और पासबुक, IFSC कोड भी हो जाएगा इनवैलिड, जानें पूरा डिटेल्स

एक अप्रैल 2021 से देश के कई बैंकों की पुरानी व्यवस्था बदल रही है. एक अप्रैल 2021 से पुरानी चेक बुक (Check Book), पासबुक (Passbook) और इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोर्ड (IFSC Code) आपके कोई काम नहीं आएगा. सब इनवैलिड हो जाएंगे. ऐसे में अगर आपका खाता भी इन सार्वजनिक बैंकों में है तो समय रहते चेक बुक समेत तबकुछ अपडेट करवा लें.

जी हां, अगर आपका भी खाता (Account) देना बैंक (Dena Bank), विजया बैंक (Vijaya bank), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) , यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India), सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank), आंध्रा बैंक (Andhra Bank), कॉरपोरेशन बैंक (Corporation Bank) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) हैं. इन बैंकों के विलय क बाद अब 31 मार्च के बाद से इनके पुराने चेकबुक नहीं चलेंगे.

गौरतलब है कि, ये वे बैंक हैं, जिनका दूसरे बैंकों में विलय 1 अप्रैल 2019 और 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी हुआ है. इस विलक के बाद इन बैंकों के सारे दस्तावेज बेकार हो जाएंगे. ऐसे में समय रहते आप अगर पासबुक, चेकबुक अपडेट कर लेते है तो आप किसी भी तरह की परेशानी से बच जाएंगे.

किस बैंक का किसमें हुआ है विलय: केंद्र सरकार ने कई छोटे बैंकों का विलय बड़े बैंकों में कर दिया है. ऐसे में विलय होने वाले बैंकों चेकबुक, पासबुक, आईएफएससी कोड (IFSC Code) सब बदल गये हैं. ऐसे में अब पुराने चेकबुक, पासबुक और आईएफसीए कोट नहीं काम आएंगे.

सरकार के विलय नीति के तहत देना बैंक और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है. यह विलय 1 अप्रैल 2019 से प्रभाव में आया हुआ है. इसके अलावा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो गया है. वहीं, सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हुआ है.

  • देना बैंक और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में

  • सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय

  • आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय

  • ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय

  • इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में

इन बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी राहत: हालांकि, इस विलय से फिलहाल सिंडीकेट बैंक और केनरा बैंक के ग्राहकों को थोड़ी राहत रहेगी. सिंडीकेट बैंक के ग्राहको की मौजूदा चेक बुक 30 जून 2021 तक मान्य रहेगी. सिंडीकेट बैंक के ग्राहको को इसके बाद नया चेक बुक लेना होगा. इसके अलावा जिन बैंकों का विलय हो रहा है उन्हें 31 मार्च के बाद से पर हाल में नया चेक बुक लेना ही होगा.

Also Read: PM Kisan Yojana : अब आने लगेंगे किसानों के खातों में 7वीं किस्त के पैसे, इस काम को पूरा किया क्या?

Posted by: Pritish Sahay

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel