[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business जॉइंट वेंचर में सीगल इंडिया को मिला 521 करोड़ रुपए का हाईवे प्रोजेक्ट, यहां देखें पूरी डिटेल

जॉइंट वेंचर में सीगल इंडिया को मिला 521 करोड़ रुपए का हाईवे प्रोजेक्ट, यहां देखें पूरी डिटेल

0
जॉइंट वेंचर में सीगल इंडिया को मिला 521 करोड़ रुपए का हाईवे प्रोजेक्ट, यहां देखें पूरी डिटेल
Ceigall India को मिला 521 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट

Ceigall India: इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सीगल इंडिया (Ceigall India) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. कंपनी को अरुणाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फ्रंटियर हाईवे बनाने का टेंडर मिला है. इस खबर के सामने आने के बाद इंवेस्टर्स की नजरें गुरुवार, 12 मार्च को कंपनी के शेयरों पर टिकी रहेंगी. बता दें कि बुधवार को कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 277 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था.

जॉइंट वेंचर में मारी बाजी, सीगल की 74% हिस्सेदारी

सीगल इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उन्होंने सुशी इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाई थी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के इस टेंडर में इस पार्टनरशिप को L1 बिडर (सबसे कम बोली लगाने वाला) चुना गया है. खास बात यह है कि इस जॉइंट वेंचर (JV) में सीगल इंडिया की हिस्सेदारी 74% है, जबकि सहयोगी कंपनी की हिस्सेदारी 26% रखी गई है.

78 किलोमीटर लंबी सड़क और 3 साल का समय

यह प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-913 के सरली-हुरी सेक्शन पर बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में कुल कितना खर्च और समय लगेगा वो इस प्रकार हैं

  • सड़क की लंबाई लगभग 78.38 किलोमीटर.
  • इसे इंटरमीडिएट लेन रोड के रूप में विकसित किया जाएगा.
  • इस प्रोजेक्ट में कुल लागत 521 करोड़ रुपए हैं.
  • कंपनी को इस काम को 36 महीने (3 साल) के भीतर पूरा करना होगा.
  • इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर तैयार किया जाएगा.

नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

फ्रंटियर हाईवे प्रोजेक्ट भारत सरकार की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उत्तर-पूर्व (North East) के सीमावर्ती इलाकों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है. यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए यात्रा आसान करेगी, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी. इस प्रोजेक्ट के मिलने से सीगल इंडिया की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है, जिसका असर कंपनी के मार्केट कैप (वर्तमान में 4,846 करोड़ रुपए) पर भी देखने को मिल सकता है.

Also Read: गर्मी ने बढ़ाया AC कंपनियों का पारा, वोल्टास और ब्लू स्टार के शेयर 5% उछले

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel