[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रोज 150 रुपये की सेविंग कर के पाएं 19 लाख का भारी-भरकम रिटर्न, जानें क्या है एलआईसी की ये नयी स्कीम

रोज 150 रुपये की सेविंग कर के पाएं 19 लाख का भारी-भरकम रिटर्न, जानें क्या है एलआईसी की ये नयी स्कीम

0
रोज 150 रुपये की सेविंग कर के पाएं 19 लाख का भारी-भरकम रिटर्न, जानें क्या है एलआईसी की ये नयी स्कीम

Best Investment Scheme For Kids: आज के समय में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की पढ़ाई आराम से हो. लेकिन इस महंगाई के दौर में बच्चों की पढाई-लिखाई भी बड़ी मुश्किल से हो पा रही है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए LIC की New Children Money Back Plan एक ऐसा ऑप्शन बनकर सामने आती है, जो छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार करने का मौका देती है. खास बात यह है कि इसमें निवेश की शुरुआत बच्चे के जन्म के साथ भी की जा सकती है.

रोज 150 रुपये से 19 लाख कैसे?

अगर आप इस पॉलिसी में रोजाना करीब 150 रुपये बचाते हैं, तो महीने में लगभग 4,500 रुपये का निवेश होता है. साल के हिसाब से देखें तो यह रकम करीब 55,000 रुपये बनती है. अब अगर यही निवेश आप लगातार 25 साल तक जारी रखते हैं, तो कुल जमा रकम करीब 14 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. इसमें LIC द्वारा मिलने वाला बोनस और मैच्योरिटी अमाउंट जोड़ दिया जाए, तो कुल फंड करीब 19 लाख रुपये के आसपास हो सकता है.

बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?

इस पॉलिसी में निवेश तब से शुरू किया जा सकता है जब बच्चे की उम्र 0 से 12 साल के बीच हो. यानी जितना जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना बेहतर फायदा मिलने की संभावना रहती है. यह एक नॉन-लिंक्ड और पार्टिसिपेटिंग प्लान है, जिसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता है.

क्या बीच-बीच में पैसे भी मिलते हैं?

इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ मैच्योरिटी पर ही पैसा नहीं देता है. जब बच्चा 18, 20 और 22 साल का होता है, तब सम एश्योर्ड का एक-एक हिस्सा मनी बैक के रूप में मिलता है. 25 साल की उम्र पर 40 प्रतिशत राशि के साथ बोनस भी दिया जाता है, जो बड़े खर्चों में मदद कर सकता है.

प्रीमियम और निवेश की लिमिट क्या है?

इस योजना में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपये है और अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है. आप अपनी कमाई और बजट के हिसाब से निवेश कर सकते हैं. प्रीमियम भुगतान के लिए मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना, ये चारों ऑप्शन मौजूद हैं. LIC की यह स्कीम उन माता-पिता के लिए एक भरोसेमंद रास्ता है, जो बिना ज्यादा रिस्क के अपने बच्चे के भविष्य के लिए मजबूत फाइनेंशियल बैकअप बनाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Budget 2026: एक तरफ दुनिया में ट्रेड वॉर की हलचल, दूसरी तरफ राज्यों पर बढ़ता कर्ज, कैसे सधेंगे PM मोदी के लक्ष्य?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel